19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ACB Raid: ACB की बड़ी रेड! रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया RES डिपार्टमेंट का SDO, जनपद में हड़कंप

ACB Raid: बलौदाबाजार में ACB ने जनपद पंचायत पलारी के RES एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification
भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई (photo source- Patrika)

भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई (photo source- Patrika)

ACB Raid: बलौदाबाजार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पलारी जिला पंचायत के रूरल इंजीनियरिंग सर्विसेज (RES) डिपार्टमेंट के SDO गोपाल कृष्ण शर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

ACB Raid: RES विभाग में हड़कंप की स्थिति

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत भवानीपुर के उप सरपंच फागु सेन ने ACB में शिकायत की थी कि मुरूम समतलीकरण कार्य के एवज में एसडीओ उनसे 1 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB ने ट्रैप प्लान किया और आरोपी को रिश्वत की रकम लेते समय दबोच लिया।

बताया जा रहा है कि गोपाल कृष्ण शर्मा का कुछ समय पहले ही प्रमोशन हुआ था और वे पलारी जनपद पंचायत के RES विभाग में एसडीओ के रूप में पदस्थ थे। फिलहाल ACB की टीम उनसे पूछताछ कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद RES विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

लगातार पकड़ा रहे रिश्वतखोर

ACB Raid: छत्तीसगढ़ में शासकीय कार्यों में पारदर्शिता लाने और रिश्वतखोरी पर रोक लगाने के लिए ACB लगातार ट्रैप कार्रवाई कर रही है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) विभाग पंचायत स्तर पर निर्माण और विकास कार्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है, जहां भुगतान और माप पुस्तिका (MB) से जुड़े मामलों में अक्सर रिश्वत की शिकायतें सामने आती रही हैं।

ACB अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर सत्यापन के बाद ही ट्रैप कार्रवाई की जाती है। इस ताजा कार्रवाई को विभागीय भ्रष्टाचार पर सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।