घटना इतना भयावह था कि केबिन के गेट खुल गया और चालक दूर फेंका गया। ट्रेलर के सभी चक्के और डाला नीचे हो गया। घटना की सूचना पर मोरगा से पुलिस की एक टीम मदनपुर घाट पहुंची। चालक की स्थिति नाजुक थी, उसकी सांसें चल रही थी। चालक को आनन-फानन में पोड़ी उपरोड़ा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। यहां पहुंचने से पहले ही चालक की मौत हो गई।