19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: कोयला लोड ट्रेलर पलटने से 3 युवकों की दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार… मुआवजे के बाद शांत हुआ बवाल

Road Accident: कोरबा जिले के दीपका-पाली मार्ग पर ग्राम नुनेरा हाईस्कूल के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। तीनों ग्रामीण एक बाइक पर सवार होकर इलेक्ट्रिशियन का काम करने जा रहे थे।

3 min read
Google source verification
Road-accident

सड़क हादसा फाइल फोटो

Road Accident: कोरबा जिले के दीपका-पाली मार्ग पर ग्राम नुनेरा हाईस्कूल के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। तीनों ग्रामीण एक बाइक पर सवार होकर इलेक्ट्रिशियन का काम करने जा रहे थे। इस बीच कोयला लोड ट्रेलर उनपर पलट गया। तीनों गाड़ी के नीचे दब गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया। उनकी मौत हो गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। चक्काजाम कर सड़क पर हंगामा किया। सड़क पर ब्रेकर, सीसीटीवी और मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग किया। इसके समर्थन में करीब पांच घंटे तक सड़क चक्काजाम रहा।

गेवरा-दीपका की ओर से कोयला लेकर एक ट्रेलर नुनेरा के रास्ते पाली की ओर जा रहा था। बुधवार सुबह साढ़े आठ से पौने नौ बजे के बीच चालक ट्रेलर को लेकर ग्राम नुनेरा से गुजर रहा था। इस बीच नुनेरा हाईस्कूल के पास चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया। ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिस समय ट्रेलर अनियंत्रित हुआ, उसी समय विपरित दिशा से एक बाइक इसके बाजू से गजर रही थी।

अनियंत्रित ट्रेलर बाइक पर पलट गया। बाइक सवार तीन ग्रामीण ट्रेलर के नीचे दब गए। घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रेलर के नीचे बाइक और तीन युवकों को दबा हुआ देखा। तीनों को निकालने का प्रयास किया लेकिन ट्रेलर उनसे टस मस नहीं हुआ।

मौके पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पाली थाना से पुलिस की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जबतक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती लोगोंं की भीड़ जमा हो गई थी। नाराज लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया था। गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया था। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर सड़क को यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया गया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

पुलिस ने ट्रेलर के नीचे से तीनों युवकों को बाहर निकालने के लिए क्रेन और जेसीबी मशीन बुलाई गई। जेसीबी से सड़क पर फैले कोयले को हटाकर किनारे किया गया। क्रेन की मदद से ट्रेलर को उठाया गया। इसके नीचे से एक-एककर तीन ग्रामीणों को बाहर निकाला गया। तब तक तीनों की सांसे उखड़ गई थी। उनकी मौत हो गई थी। उनकी पहचान गांव पोटापानी थाना पाली क्षेत्र में रहने वाले ओम प्रकाश (30), बृजपाल सिंह (25) और मंगल सिंह (50) से की गई।

मृतक के परिवार को मुआवजा

हादसे में तीनों युवकों के मरने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। मृतक के परिवार को तत्कालीक तौर पर आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की। सडक़ पर ब्रेकर और नुनेरा गांव के आसपास मेनरोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। इसके बिना चक्काजाम खत्म करने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने वाहन मालिक को खबर भेजवाया।

मृतक के परिवार को मुआवजा देने के लिए कहा। वाहन मालिक ने तीनों मृत युवकों के परिवार को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान किया। प्रशासन की ओर से 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई। कुल तीन लाख 75 हजार रुपए सहायता के तौर पर दिए गए। इसके बाद मामला शांत हुआ। स्थानीय लोग सड़क से हट गए। मार्ग पर दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच यातायात बहाल हुआ।

चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने ट्रेलर चालक को पकड़ लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया है कि वह कोयला लोड कर पाली के रास्ते बिलासपुर के लिए निकला था। गांव नुनेरा हाईस्कूल के पास गाड़ी से नियंत्रित हट गया। गाड़ी का एक हिस्सा सड़क से नीचे उतर गया। यह देखकर चालक घबरा गया। उसने आनन-फानन में ट्रेलर की स्ट्रीयरिंग को काटकर सड़क पर चढ़ाने का प्रयास किया। इस कार्य के दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। बाइक सवार दब गए।

पेटी ठेकेदार के यहां काम करते थे तीनों मजदूर

घटना में मारे गए तीनों मजदूर अपने घर पोटापानी से बाइक पर उरगा क्षेत्र में आना जाना करते थे। एक पेटी ठेकेदार के यहां इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। बुधवार को सुबह लगभग साढ़े सात बजे घर से निकले थे। रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। उनकी जान चली गई।

कोयला लोड ट्रेलर बाइक पर पलट गया। जिस वक्त यह घटना हुई, उसी समय बाइक बाजू से गुजर रही थी। इसपर तीन युवक सवार थे। तीन ट्रेलर के नीचे दब गए। क्रेन और जेसीबी की मदद से तीनों के शव को बाहर निकाल लिया गया है। ट्रेलर चालक को गिरफ्तार किया गया। इसकी जांच की जा रही है। - नागेश तिवारी, थानेदार, पाली