
हादसा (Photo Source- Patrika)
Korba Road Accident: कोरबा जिले के कटघोरा-तुमान मुख्य मार्ग पर सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब ढाई बजे एक भीषण सड़क हादसे में मां और उनकी छह माह की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे कार में सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, रीवा मध्य प्रदेश निवासी आशा केशरवानी अपनी छह माह की पुत्री छोटी के साथ कार क्रमांक सीजी 12 एएस 4330 में सवार थीं। कार चला रहा चालक एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सामने से एक अन्य वाहन आ गया, जिससे चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और कार सड़क किनारे एक पेड़ से जोरदार तरीके से टकरा गई। हादसे में आशा केशरवानी और उनकी पुत्री छोटी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार रीवा निवासी अमितेश गुप्ता, आशा की आठ वर्षीय पुत्री ओजस केशरवानी और कार चालक भी घायल हो गए।
अमितेश गुप्ता पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने रीवा गए थे और अपनी बहन आशा तथा उनकी पुत्रियों को गर्मी की छुट्टी मनाने कोरबा ला रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। क्षतिग्रस्त कार को मौके से हटाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
खड़े ट्रक से जा भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, दर्जनभर घायलों में 3 की हालत गंभीर- अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर गुरुवार की आधी रात ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा में एक यात्री बस सडक़ पर खराब हालत में खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे (Bus accident) में बस कर्मचारी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर यात्री घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे यह हादसा हुआ। झारखंड से दुर्ग जा रही रॉयल बस क्रमांक सीजी 06 जीवाई-0729 पूरी रफ्तार में थी… पूरी खबर पढ़े
अंतिम संस्कार में जा रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, पूरे इलाके में शोक की लहर- कोरबा जिले से लगे नकटीखार बायपास मार्ग के समीप मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बालको निवासी दंपत्ति की मौत हो गई है। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बता दें कि जिनकी मौत हुई है...पूरी खबर पढ़े
Updated on:
01 May 2026 04:30 pm
Published on:
01 May 2026 04:30 pm
