8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jagdalpur News: ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक जवान की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत, पसरा मातम

CG News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ड्यूटी के दौरान एक ट्रैफिक जवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अचानक जवान की तबीयत बिगड़ी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 9 Sep 2024, 3:05 PM IST

Jagdalpur News

Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में ड्यूटी के दौरान रविवार को एक ट्रैफिक जवान मनीष देव नेताम उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अचानक जवान की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद साथी उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

हालांकि, मौत की वजह क्या है यह अभी स्पष्ट नहीं है। धमतरी जिले के ग्राम कंडेल निवासी मनीष देव नेताम वर्ष 2006 में यहां पदस्थ थे। कुछ वर्ष पहले ही यातायात विभाग में उन्हें भेजा गया था। उनके पीछे दो छोटे बच्चे हैं। इधर निधन की खबर लगने के बाद से विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शोक- स्तब्ध हैं।

यह भी पढ़े: Bhilai News: गणेश पंडाल में बड़ा हादसा! टैंकर चालक की हुई संदिग्ध मौत, पुलिस ने जताई करंट लगने की आशंका

साथी जवान ने पहुंचाया अस्पताल

साथ में ड्यूटी कर रहे साथी जवान पीड़ित को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जवान ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को जवान के गृहग्राम भेजा जाएगा। बता दें कि मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीँ पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

यहां देखें अन्य खबरें

1. बरसात में मौत का तांडव! 28 दिन में 294 लोग हुए सर्पदंश के शिकार, 4 की हो चुकी मौत

मानसून के आते ही जहरीले सांप बाहर निकलने लगते हैं। अंधेरे और नमी भरी जगह इन सांपों के लिए बिलकुल परफेक्ट होते हैं। ऐसे में बारिश के दिनों में ये सांप घरों में घुसने लगते हैं। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. आत्मानंद स्कूल में बड़ा हादसा, पढ़ाई कर रहे बच्चों के ऊपर गिरा पंखा, बच्ची घायल

कोरबा जिले बांकीमोंगरा के अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद स्कूल में छत से पंखा गिर गया। पंखे का ब्लेड एक बच्चे के सिर में लगा। माथे से खून निकलने लगा। कक्षा में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया। यहां पढ़े पूरी खबर…

3. स्कूल की छत का गिरा प्लास्टर, 4 बच्चे हुए घायल..

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सरकारी स्कूल की छत का स्लैब गिरने से 4 बच्चे घायल हो गए। जिसमें से दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। यहां पढ़े पूरी खबर…