1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sukma News: ऑपरेशन मानसून… नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 12 ग्रामीणों का रेस्क्यू, जवानों ने उफनते नाले को कराया पार

CG News: सुकमा में सर्चिंग पर निकले जवानों ने उफने नाले पर फंसे दो दर्जन ग्रामीणों को बाहर निकाला। बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं।
2 min read
Google source verification
Sukma Naxal News

Sukma News: सुकमा जिले में लगातार बारिश और उफनते नाले के बीच, नक्सल विरोधी ऑपरेशन में जुटे जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की है। ऑपरेशन मानसून के तहत सर्च अभियान पर निकले जवानों ने ग्रामीणों को उफनते नाले को पार करने में मदद की, जिससे उनकी सराहना हो रही है।

5 सितंबर को, सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नागाराम में जवान नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। इस दौरान, भारी बारिश के कारण क्षेत्रीय नाले उफन रहे थे। नागाराम इलाके में पहुंचते ही, जवानों ने देखा कि ग्रामीण नाले को पार करने के लिए कठिनाई का सामना कर रहे हैं। जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाले के दोनों किनारों पर रस्सी बांध दी और ग्रामीणों को रस्सी के सहारे नाला पार कराने में मदद की। स्वयं भी जवानों ने रस्सी के सहारे नाले को पार किया। इस साहसिक और मानवीय प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग जवानों की इस कार्य के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: Monsoon 2024: सीतानदी में फिर आई बाढ़, पुल में घंटों फंसी रही एंबुलेंस… प्रसूता को ऐसे पहुंचाया गया अस्पताल

बारिश के दिनों मे टापू में तब्दील हो जाते हैं सैकड़ों गांव

जिले के कई हिस्सों में विकास की कमी के कारण, बारिश के दिनों में कई गांव टापू में तब्दील हो जाते हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को अक्सर मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं और जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है। बारिश के दिनों में ऐसी स्थिति आम हो गई है, जिससे ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

जवानों के हौसले बुलंद

बस्तर संभाग, जो कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, में बड़ी संख्या में जवान तैनात किए गए हैं। हर रोज माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाए जाते हैं। विषम परिस्थितियों में भी जवानों की हिम्मत और समर्पण की कई मिसालें सामने आती हैं। कभी वे नक्सलियों के शव को कंधे पर लेकर नाले को पार करते हैं, तो कभी पानी की कमी के दौरान बारिश का पानी पीने के लिए जमा करते हैं। इन सभी परिस्थितियों के बावजूद, जवानों का हौसला और उनकी तत्परता लगातार बनी रहती है। वे अपनी जान की परवाह किए बिना माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

बड़ी खबरें

View All

सुकमा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग