इसी तरह अंतागढ़, फरसगांव व देवभोग में 3, बेलरगांव, लोहंडीगुड़ा, नगरी, जगदलपुर, बास्तानार, बस्तर, केशकाल, दुर्ग, भानपुरी, कोंडागांव, अमलीपदर, तोकापाल, मानपुर व गरियाबंद में 2-2 सेमी बारिश रिकार्ड की गई। मानसून सितंबर तक का मेहमान है। इस दौरान रूक-रूककर बारिश होने की संभावना है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी हल्की बारिश हो सकती है।