आयोजक शिखा साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को फैशन, एंटरटेनमेंट, रैंप वॉक और इंटरव्यू सहित कई राउंड से गुजरना पड़ा। करीब तीन महीने पहले ऑडिशन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। ऑडिशन के जरिए 45 प्रतिभागियों का चयन करने के बाद ग्रैंड फिनाले के लिए प्रतिभागियों को तैयार किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में से चारों कैटेगरी के विजेताओं का चयन किया गया। शिखा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को पहचान दिला सकें।