Chhattisgarh Incident: बालोद डौंडीलोहारा विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला कोरगुड़ा में छत का प्लास्टर गिरने से पांचवीं के चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों को सिर में चोट आई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में सितम कुमार देवांगन, धर्मेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, आयुष कुमार शामिल हैं। सभी की उम्र 9 वर्ष है। सभी खतरे से बाहर हैं।