28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Incident: आकाशीय बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत, कई लोग घायल…CM ने जताया दुःख

Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो अलग-अलग मामलों में 3 लोगों की मौत गई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 17 Aug 2024, 12:09 PM IST

Chhattisgarh Incident

lightning in Jashpur: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो अलग-अलग मामलों में शुक्रवार को पत्थलगांव क्षेत्र में 3 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। पहला मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत का है और दूसरा बागबहार थाना क्षेत्र का है। जहां कुदरत के कहर से 3 महिलाओं की मृत्यु हो गई है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाशीय गांज गिरने की पहली घटना, शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे की है। इस घटना से कुल 9 महिलाएं प्रभावित हुई हैं, जहां तमता के ग्राम चंदागढ़ के भैंसामुड़ा में खेत में धान की रोपाई करने गई महिलाओं में से 7 महिलाओं को आसमानी आफत ने अपनी जद में ले लिया है। जिससे 2 महिलाओं की मृत्यु हो गई है। जब इस घटना की आसपास के लोगों को सूचना मिलने पर तत्काल उन्होंने वाहन की सहायता से गाज की जद में आई युवतियों और महिलाओं को नजदीकी अस्पताल तमता पहुंचाया गया। जिसके बाद उनकी गंभीर दशा को देखते हुए उन्हें पत्थलगांव के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

खेत में रोपा लगाने के दौरान हादसा

दूसरी घटना थाना बागबहार क्षेत्र अंतर्गत कुरकुट नाले समीप खेत में रोपा लगाने के दौरान अखियारो मिंज 40 वर्षीय महिला की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस द्वारा मर्ग पंचनामा कायम और तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़े: Chhattisgarh News: इंडियन आर्मी लगाएगी सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी, पहली बार आ सकते हैं मिलिट्री टैंक, जानिए क्या होगा खास?

Chhattisgarh Incident: गंभीर रूप से झुलसी तीन महिलाओं को अंबिकापुर किया रेफर

डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका श्रद्धा यादव पति रंगीत यादव उम्र 35 वर्ष और राखी पैंकरा पिता गणेश पैंकरा 20 वर्ष है। वहीं घायलों में सुमित्रा चौहान पति सुमत राम उम्र 33 वर्ष, करिश्मा पति हीरालाल मांझी उम्र 19 वर्ष, सुकमनिया पति अनिल चौहान उम्र 45 वर्ष, मीना चौहान पति पूना चौहान उम्र 30 वर्ष इनका सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। जिसके बाद जानकारी मिल रही कि हालत गंभीर होने पर सुधनी बाई चौहान पति लोधा राम चौहान उम्र 55 वर्ष, संध्या पैंकरा पिता श्याम साय पैंकरा 24 वर्ष, सूषमा यादव पिता रनसाय यादव उम्र 23 वर्ष को डॉक्टरों द्वारा अंबिकापुर रेफर किया गया है।

भैंसामुड़ा में 9 लोग आए बिजली की चपेट में

मामले में पत्थलगांव बीएमओ डॉ जेम्स मिंज ने कहा कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदागढ़ के भैंसामुड़ा में 9 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आए हैं जिसमे 2 लोगों को मृत घोषित किया गया है। 3 लोगों को अंबिकापुर रेफर किया गया। बाकी 4 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। उक्त घटना की सूचना मिलने पर ग्राम के सचिव जोगेंद्र यादव तत्काल पत्थलगांव सिविल अस्पताल पहुंचकर मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की बात कही।

CM साय ने किया ट्वीट

Chhattisgarh Incident: एचपी चंद्रा, मौसम विज्ञान केन्द्र रायपुर

इस संबंध में जब पत्रिका ने मौसम विज्ञान केन्द्र रायपुर के प्रभारी एचपी चंद्रा से बात की तो उन्होंने इस संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि विभाग की ओर से इस संबंध में एडवायजरी जारी की गई है, कि जब थंडरिंग हो रही हो तो मोबाईल से दूर रहें और बात नहीं करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जशपुर जिला गाज की दृष्टि से सर्वाधिक प्रभाव वाला क्षेत्र है, सिंगल-सिंगल पेड़ या पानी से खेत और वहां खडे़ लोग आकाशीय गाज के पहले निशाने पर होते हैं।

यह भी पढ़े: CG Government Scheme: हॉस्टल न मिलने पर सरकार भरेगी छात्रों का किराया, हर महीने देगी इतने रुपए, जानिए कैसे उठाएं लाभ?

एचपी चन्द्रा ने बताया कि, थंडर के समय बहुत तेज वोल्ट ऋणात्मक उर्जा के रूप धरती के धनात्मक चार्ज की ओर आकर्षित होगर गिरता है, खेत में पानी होने के कारण तेज करेंट फैलता है जिससे लोग चपेट में आ जाते हैं। इसी प्रकार से मोबाईल का इलेक्ट्रो मैगनेटिक वेव भी आकाशीय गाज को आकर्षित करता है, और हाई वोल्टेज चार्ज से मोबाईल में आग लगने या फटने की घटना हो सकती है।

ग्राम चंदागढ़ अंतर्गत कई लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें मृतकों के मुआवजा राशि का प्रकरण तैयार किया जा रहा है। इस प्राकृतिक आपदा से जनहानि के मामले में 4-4 लाख रुपए, पीड़ित परिवारों को जल्द ही मुहैया कराया जाएगा।