Road Accident: अकलतरा के नेशनल हाईवे एनएच 49 में सीसीआई के पास बने फ्लाइओवर पर शनिवार को बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना में दो युवकों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जिसमें से एक युवक को डाक्टरों ने तत्काल सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया।