बेमेतरा

Video: अगरबत्ती जलाकर मतदान केंद्र पहुंचे मंत्री, EVM को प्रणाम करके तोड़ा नारियल, फिर डाला वोट

नवागढ़ प्रत्याशी दयालदास बघेल अगरबत्ती जलाकर मतदान केंद्र पहुंचे। बात यही खत्म नहीं हुई। अगरबत्ती जलाकर पूरे बूथ का चक्कर काटा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 12:06 PM IST
patrika
Video: अगरबत्ती जलाकर मतदान केंद्र पहुंचे मंत्री, EVM को प्रणाम करके तोड़ा नारियल, फिर डाला वोट

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के दिन प्रत्याशियों के अजीबो-गरीब कारनामे देखने को आए। कैबिनेट मंत्री व भाजपा के नवागढ़ प्रत्याशी दयालदास बघेल अगरबत्ती जलाकर मतदान केंद्र पहुंचे। बात यही खत्म नहीं हुई। अगरबत्ती जलाकर पूरे बूथ का चक्कर काटा। फिर इवीएम मशीन को बकायदा प्रमाण किया। इसके बाद मतदान केंद्र के बाहर नारियल तोड़ा। तब जाकर उन्होंने वोट डाला। यह सब करते हुए उनके साथ मतदान केंद्र में बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे थे। जिस पर पीठासीन अधिकारी ने कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई।

गृहग्राम कुरा में डाला परिवार के साथ वोट
नवागढ़ भाजपा प्रत्याशी दयालदास ने अपने गृहग्राम कुरा में वोट डाला। इस दौरान उनके साथ पिता, माता, पत्नी और परिवार के अन्य लोग भी थे। मतदान के बाद दयालदास ने जीत का परचम लहराने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया।

इवीएम मशीनों को दीवार में चुनवा दिया

बेमेतरा जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में कुछ मतदान केंद्रों को छोड़कर शेष स्थानों पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह रहा। देर रात तक इवीएम मशीन बेमेतरा के स्ट्रांग रूम में पहुंचे। जहां बुधवार सुबह मंडी परिसर में कलेक्टर महादेव कावरे ने इवीएम मशीनों को सुरक्षित रखवाने के बाद दीवार में चुनवा दिया। बेमेतरा जिले में यह पहली बार हो रहा जब इवीएम मशीनों को दीवार पर चुनवाया गया है। ११ दिसंबर मतगणना के दिन इवीएम मशीनों को निकाला जाएगा।

Published on: