3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bemetara News: घर लौटने की उम्मीद में बस में बैठे थे मासूम, अचानक खेत में जा गिरी स्कूल बस

Bemetara News: आत्मानंद स्कूल की बस सड़क से 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में कई बच्चे घायल हुए हैं। चालक पर नशे में होने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 3 Nov 2026, 1:35 PM IST

Bemetara Accident News

सड़क से करीब 10 फीट नीचे खेत में गिरी बस (Photo Patrika)

Bemetara Accident News: बेमेतरा जिले में एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परपोड़ी से रानो-जानो मार्ग पर आत्मानंद स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार बच्चों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई।

बच्चों में दहशत फैल गई

जानकारी के अनुसार, आत्मानंद स्कूल की बस बच्चों को लेकर परपोड़ी से रानो-जानो मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक बस सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा गिरी। बस के पलटते ही उसमें सवार बच्चों में दहशत फैल गई। आसपास मौजूद लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालने में मदद की।

चालक पर नशे में होने का आरोप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि बस चालक नशे की हालत में पाया गया। इसके बाद पुलिस चालक को अपने साथ थाने ले गई। हालांकि, चालक ने शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मेडिकल जांच के आधार पर इसकी पुष्टि करेगी। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावक अपने बच्चों को सुरक्षित स्कूल भेजने की उम्मीद करते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं उनकी चिंता बढ़ा देती हैं। खासकर बस चालक की फिटनेस, वाहन की तकनीकी स्थिति और बच्चों को ले जाने के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। घायलों की संख्या, उनकी चोटों की गंभीरता और हादसे की वास्तविक वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।