Illegal Liquor Seized: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना होलोग्राम और कूट रचित रैपर वाली अंग्रेजी शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 535 पौवा अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी कुल मात्रा 96 हजार 300 मिलीलीटर बताई गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने शराब के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ईको कार, स्कॉर्पियो, एक्टिवा और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त किए गए सभी सामान की कुल कीमत 10 लाख 69 हजार 200 रुपए आंकी गई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।