Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार कार के चालक ने दो कारों और एक ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। यह हादसा देर रात करीब 3:30 बजे हुआ। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव की कोशिशें शुरू की गईं।