बेमेतरा

Big Breaking: यहां अनारकली की तरह कलेक्टर ने दीवार में चुनवा दिया EVM को, Video

बुधवार सुबह मंडी परिसर में कलेक्टर महादेव कावरे ने इवीएम मशीनों को सुरक्षित रखवाने के बाद दीवार में चुनवा दिया। बेमेतरा जिले में यह पहली बार हो रहा जब इवीएम मशीनों को दीवार पर चुनवाया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 11:23 AM IST
patrika
Big Breaking: यहां अनारकली की तरह कलेक्टर ने दीवार में चुनवा दिया EVM को, Video

बेमेतरा. बेमेतरा जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में कुछ मतदान केंद्रों को छोड़कर शेष स्थानों पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह रहा। देर रात तक इवीएम मशीन बेमेतरा के स्ट्रांग रूम में पहुंचे। जहां बुधवार सुबह मंडी परिसर में कलेक्टर महादेव कावरे ने इवीएम मशीनों को सुरक्षित रखवाने के बाद दीवार में चुनवा दिया। बेमेतरा जिले में यह पहली बार हो रहा जब इवीएम मशीनों को दीवार पर चुनवाया गया है। 11 दिसंबर मतगणना के दिन इवीएम मशीनों को निकाला जाएगा।

75 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान
मंगलवार को जिले में सुबह 8 बजे से ही लोग मतदान केंद्र पहुंचने लगे थे। दोपहर 1 बजे तक जिले में 30 प्रतिशत मतदान हो चुका था। बेमेतरा विधानसभा में 30 प्रतिशत, नवागढ़ विधानसभा में 32 प्रतिशत और साजा विधानसभा में 25 प्रतिशत मतदान हो चुका था। लोगों की भीड़ को देखते हुए जिले में अनुमानत: 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।

85 केंद्रों की गई वेबकास्टिंग
जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के 85 मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग की गई। साजा विधानसभा के 2 बूथ जो धमधा ब्लाक के अंतर्गत आते है, वहां भी वेबकास्टिंग की गई। ये मतदान केन्द्र सीधे भारत निर्वाचन आयोग नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़-रायपुर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय से जुड़े थे। कलेक्टर महादेव कावरे ने आज कृषि उपज मंडी में स्थापित अस्थायी चुनाव नियंत्रण कक्ष से वेबकास्टिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया।

Updated on:
21 Nov 2018, 11:23 AM IST
Published on: