बेमेतरा

Drivers Protest: छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों का स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन, बसों और ऑटो के थमे पहिए, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Drivers Protest: ड्राइवर संघ के स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन से बसों और ऑटो रिक्शा के पहिए थम गए हैं। ड्राइवर आयोग के गठन समेत तीन मांगों को लेकर आंदोलन जारी है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 11:40 AM IST
Drivers Protest in Bemetara
बस के इंतजार में यात्रियों की बढ़ी परेशानी (Photo Patrika)

Drivers Protest in Bemetara: छत्तीसगढ़ में ड्राइवर संघ के आह्वान पर स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन का असर अब सड़क परिवहन व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। आंदोलन के चलते प्रदेश के कई इलाकों में बसों और ऑटो रिक्शा के पहिए थम गए हैं। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और जरूरी काम से घरों से निकलने वाले लोगों को आने-जाने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

ड्राइवर आयोग के गठन समेत तीन मांगें

छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ का कहना है कि ड्राइवरों की समस्याओं के समाधान के लिए एक अलग आयोग बनाया जाना चाहिए। संघ के मुताबिक, ड्राइवरों के कामकाज, सुरक्षा, सामाजिक और आर्थिक हितों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। आंदोलन के तहत संघ तीन मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। इनमें ड्राइवर आयोग का गठन प्रमुख मांग बताई जा रही है। संघ चाहता है कि सरकार ड्राइवरों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस व्यवस्था बनाए।

सकरी बाईपास पर धरने पर बैठे ड्राइवर

अखिल भारतीय ड्राइवर जॉइंट कमेटी के आह्वान पर बलौदाबाजार जिला ड्राइवर महासंघ ने भी ‘स्टीयरिंग छोड़ो अभियान’ का समर्थन किया है। महासंघ के सदस्य सकरी बाईपास पर एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए हैं। आंदोलन के माध्यम से ड्राइवर अपनी लंबित मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। ड्राइवरों का कहना है कि उनके अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण से संबंधित मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। इसी के चलते अब देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में हड़ताल शुरू की गई है।

बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग पर बस संचालन प्रभावित

ड्राइवरों की हड़ताल के कारण बलौदाबाजार से रायपुर समेत आसपास के जिलों के विभिन्न मार्गों पर यात्री बसों और माल परिवहन व्यवस्था के प्रभावित होने की आशंका है। बसों का संचालन बाधित होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। विभिन्न स्थानों पर आने-जाने के लिए यात्री बसों पर निर्भर रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल का असर माल परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Updated on:
12 Nov 2026, 11:40 AM IST
Published on: