बेमेतरा

चुनावी संग्राम: शक्ति की शरण में कांग्रेस, एप के जरिए बदलाव की बयार से महिलाओं को जोडऩे की मुहिम

अभा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक ज्योति रौतेला ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, घर-घर जाकर महिलाओं को शक्ति एप से जोडऩे का किया आह्वान

2 min read
छत्तीसगढ़ में बदलाव लाने के लिए शक्ति एप से महिलाओं को जोड़ रही कांग्रेस

बेमेतरा . आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। छत्तीसगढ़ में जीत का रास्ता तय करने के लिए कांग्रेसियों ने पहला कदम बढ़ा दिया है। महिलाओं को पक्ष में करने के लिए कांग्रेस नई तकनीक अपनाते हुए अब सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। मोबाइल में शक्ति एप के जरिए महिलाओं का ग्रुप बनाया जा रहा है। शक्ति ऐप से 1 महिला 10 महिला को जोड़ रही है। साथ ही आंगनबाड़ी, मितानिन एवं महिला समूहों को साथ लेकर काम कर रहे हैंं। महिला कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को बताएंगी। पार्टी में नई कार्यकर्ताओं को जोड़ रही हैं। इस तरह कांग्रेस शक्ति एप के जरिए छत्तीसगढ़ में बदलाव लाने की तैयार कर रही है।

बदलाव के मूड में है छत्तीसगढ़ की जनता
उक्त जानकारी देते हुए ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक ज्योति रौतेला ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी जगह कांग्रेस मजबूत नजर आ रही है। 15 साल के भाजपा के कुशासन के बाद इस बार छत्तीसगढ़ में जनता बदलाव के मूड में है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है, पूर्ण बदलाव की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि वे दुर्ग लोकसभा प्रभारी हूं। इसके तहत राजनांदगांव, बालोद, कवर्धा के बाद बेमेतरा में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं बूथ कमेटी की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी को मजबूत करने एवं पार्टी के प्रति निष्ठा एवं एकता को बनाए रखने का कार्य कर रहे हैं। जहां जहां दौरा किया है, कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

मोबाइल बांटने से रोजगार नहीं मिलता
रमन सरकार की नीतियों एवं कार्यों से छत्तीसगढ़ की महिला, किसान, युवा एवं मजदूर सभी परेशान हंै। मोबाइल बांटने से रोजगार नहीं मिलता। उक्त बातें जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिप्रभा गायकवाड़ ने कही। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षक नहीं है, अस्पताल में डॉक्टर नहीं है, भाजपा सरकार छत्तीसगढिय़ों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा से खिलवाड़ कर उनके भविष्य को चौपट करने लगी। इस बार जनता कांग्रेस के साथ मिलकर इस जनविरोधी सत्ताधारियों को जड़ से ही उखाड़ देगी। इस दौरान दुर्ग जोन प्रभारी हेमा देशमुख, आशा अग्रवाल, मंजू आडिल, रश्मि मिश्रा, प्रतिभा गिर आदि उपस्थित थे।

नहीं मिला रहा मीठा पानी, सफाई भी नहीं हो रही
वार्ड 13 सिंघौरी में कांग्रेस के महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि संयुक्त प्रदेश महामंत्री आशीष छाबड़ा थे। विशेष अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष लुकेश वर्मा, रोशन दत्ता, शहर कांग्रेस कमेटी की महामंत्री आराधना पांडे थीं। आशीष छाबड़ा ने कहा कि वार्ड के लोगों को मीठे पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। पीने के लिए मीठा पानी नहीं मिल रहा है। नाली की सफाई नहीं हो रही है। पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे हैं। इस बैठक का उद्देश्य एक-दूसरे के सुख-दुख पर चर्चा करनी है। आज कोई राजनीतिक चर्चा की बात नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 9 माह से निराश्रितों को पेशन नहीं मिली है। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा सरकार पेंशन भी नहीं दे पा रही है। जब मैं नगर पालिका अध्यक्ष था, हमारा पूरा प्रयास था कि निराश्रितों को प्रति माह पेंशन मिल जाए। अभी इन सभी मुद्दों को लेकर जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान धरम वर्मा, जेठू यादव, भुखन यादव, कांशी वर्मा, छम्मन वर्मा, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।

Published on:
18 Sept 2018 12:18 am
Also Read
View All