13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेमेतरा में दर्दनाक मंजर! एक साथ उठीं पिता-पुत्री और पुत्र की अर्थियां, पूरे गांव में मची चीख-पुकार

Road Accident: सड़क हादसे में पिता और उनके दो बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा है। भाई दूज की खुशियां मातम में बदल गईं। एक साथ पिता, पुत्री और पुत्र की अर्थियां उठने पर हर आंख नम हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 13 Nov 2026, 5:30 PM IST

Road Accident

एक साथ उठीं पिता-पुत्री और पुत्र की अर्थियां (photo Patrika)

Road Accident: भाई दूज के दिन थानखम्हरिया क्षेत्र में हुए एक हृदयविदारक सडक़ हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में बनराका निवासी एक ही परिवार के पिता, उनकी 14 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटे सहित चार लोगों की जान चली गई थी । ग्राम बनराका में तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

पर्व की खुशियों के बीच काल का ग्रास बना परिवार

ग्राम बनराका निवासी भूपेंद्र कश्यप (35 वर्ष) अपनी पुत्री वीरा कश्यप (14 वर्ष) और पुत्र पंकज कश्यप (6 वर्ष) के साथ भाई दूज के पावन अवसर पर ग्राम डोंगरिया स्थित अपनी बहन के घर गए थे। पर्व की खुशियां मनाकर जब तीनों शाम को अपने घर लौट रहे थे, तभी नवघटा निवासी एक युवक की बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि भूपेंद्र कश्यप, उनके दोनों मासूम बच्चों और दूसरी बाइक के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिस घर में सुबह भाई-बहन के मिलन का उत्सव मनाया जा रहा था,

अस्पताल की लचर व्यवस्था और 4 घंटे का संघर्ष

हादसे के बाद जब मृतकों के शवों को थानखम्हरिया के शासकीय अस्पताल लाया गया, तो वहां की लचर व्यवस्था ने परिजनों के दर्द को और बढ़ा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अस्पताल में स्वीपर न होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर और परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्वीपर के आने के बाद ही कागजी और अन्य प्रक्रियाएं पूरी हो सकीं, जिसके चलते पोस्टमार्टम के लिए शवों को लगभग 4 घंटे तक तैयार रहना पड़ा। एक तरफ जहां परिवार अपने अपनों को खोने के गम में डूबा था, वहीं प्रशासनिक लापरवाही ने उनके दुखों पर जैसे नमक छिडक़ने का काम किया।

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद जब भूपेंद्र कश्यप और उनके दोनों बच्चों के शव ग्राम बनराका पहुंचे, तो पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अर्थी एक साथ उठते देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। गांव के श्मशान घाट में गमगीन माहौल और सिसकियों के बीच तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दर्दनाक हादसे ने ग्राम बनराका, नवघटा और डोंगरिया समेत पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है, और हर कोई इस अपूरणीय क्षति से स्तब्ध है।