परिजन का आरोप है कि प्रसव के बाद ड्रिप में दर्द निवारक (पेनकिलर) इंजेक्शन लगाते ही महिला को पूरे शरीर में असहनीय जलन और तेज खुजली होने लगी। जब ड्यूटी नर्स को बुलाया गया, तो उसने व्यस्त होने का हवाला देकर आने में दस मिनट लगा दिए। हालत बिगडऩे पर ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर भी 15 से 20 मिनट की देरी से पहुंचीं। परिजन का आरोप है कि इंजेक्शन के ओवरडोज और रिएक्शन से महिला की कमरे में ही मौत हो चुकी थी, लेकिन प्रबंधन वेंटिलेटर और सीपीआर का नाटक कर स्थिति 'क्रिटिकल' बताकर गुमराह करता रहा। परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।