बेमेतरा

Dhan Kharidi: पहले दिन 129 धान खरीदी केन्द्रों में 2713 किसानों ने बेचा धान, 29 नवंबर तक के लिए टोकन हुआ जारी

Dhan Kharidi: बेमेतरा जिले में गुरुवार को धान तोलने का काम देर रात तक रहा। पहला दिन 129 धान खरीदी केन्द्रों में 2713 किसानों ने 12686 मी. टन धान बेचा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2024, 3:01 PM IST
CG Dhan Kharidi

Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में गुरुवार को धान तोलने का काम देर रात तक रहा। पहला दिन 129 धान खरीदी केन्द्रों में 2713 किसानों ने 12686 मी. टन धान बेचा है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन की ओर से किसानों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।

Dhan Kharidi: सुगमता से अपने मेहनत की कमाई का वाजिब दाम के लिए किसानों में खासा उत्साह देखा गया। किसान सवेरे से अपने-अपने साधनों छोटी वाहन अथवा ट्रैक्टर में धान लादकर खरीदी केंद्र पहुंच गए। शुरुआत दिन फिलहाल मझले किसानों को प्राथमिकता से धान बेचने का मौका दिया गया है।

Dhan Kharidi: ऑनलाइन टोकन में कई तरह की समस्याएं

जिले के लगभग सभी धान के केंद्र में 29 नवंबर तक के लिए टोकन जारी किया जा चुका है। इसके बाद अभी भी किसान टोकन लेने की तैयारी में है पर ऑनलाइन में दिक्कत होने की वजह से टोकन नहीं कट रहा है। किसान महेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन टोकन में बहुत समस्याएं हो रही है। शुक्रवार-शनिवार, रविवार को अवकाश होने की वजह से ऑफलाइन टोकन नहीं ले पाएंगे। ऑनलाइन टोकन जारी करने में होने वाली समस्याओं को दूर करने से किसानों को राहत मिल सकता है।

Updated on:
16 Nov 2024, 3:01 PM IST
Published on: