बेमेतरा

बहन की राखी भाई तक तो पहुंच गई पर हादसे ने छीन लिया सुहाग

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, परिजन को युवक के फोन से अज्ञात व्यक्ति ने दी जानकारी

less than 1 minute read
बहन की राखी भाई तक तो पहुंच गई पर हादसे ने छीन लिया सुहाग

बेमेतरा. गांगपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने ससुराल ग्राम सिरवाबांधा में राखी पहुंचाकर वापस अपने गांव लोलेसरा लौट रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।
शनिवार की रात को हुआ हादसा
थाने मे मृतक के पिता लोभन सतनामी पिता भागवत सतनामी की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। हादसा शनिवार रात को हुआ, जिसके बाद युवक को जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। शव के जिला अस्पताल के मच्र्यूरी में रखा गया था। रविवार को शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
गांगपुर-लोलेसरा के बीच तालाब के पास हुई दुर्घटना
थाने से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लोलेसरा निवासी हेम कुमार सतनामी शनिवार को रात करीबन 8.30 बजे मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 07 एके 7659 से राखी छोडऩे ग्राम सिरवाबांधा गया था, जहां से वापस लौटते समय गांगपुर और लोलेसरा के बीच डबरी तालाब के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। गंभीर रूप से घायल हेम कुमार को संजीवन 108 वाहन से जिला अस्पताल लाया गया, जहां लाने से पूर्व ही उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के मोबाइल से दी हादसे की सूचना
हादसे की सूचना मृतक के मोबाइल से किसी अज्ञात व्यक्ति ने मृतक के छोटे बेटे जिनेन्द्र सतनामी को फोन पर देते हुए बताया कि इस मोबाइल वाले की दुर्घटना हुई है, जिसके बाद परिजनों को जिला अस्पताल बुलाया गया था। बताया गया कि हादसे में युवक के सिर व पैर में गंभीर चोट पहुंची थी।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर: बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी को फांसी की सजा, दोषी की मां और दोस्त को जेल
Published on:
26 Aug 2018 11:48 pm
Also Read
View All