बेमेतरा

आवारा कुत्ते ने महिला को नोचा, गंभीर हालत में रायपुर रेफर, 12 वर्षीय लड़की को भी काटा

आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में है दहशत, आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए नगर पालिका के पास कोई प्लान नहीं

2 min read
आवारा कुत्ते ने महिला को नोचा, गंभीर हालत में रायपुर रेफर, 12 वर्षीय लड़की को भी काटा

बेमेतरा . शहर में अवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। राह चलते लोंगों को कुत्ते अपना शिकार बना रहे हैं। शहर में बुधवार को कुत्ता काटने के दो मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। शहर के वार्ड 15 नयापारा में दुर्गा मंदिर के पास एक महिला पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। वहीं मोहभ_ा रोड बिजली ऑफिस के पास रहने वाली एक बच्ची को भी कुत्ते ने काट लिया। आवारा कुत्तों के आतंक के चलते लोग दहशत में हैं। नगर पालिका प्रशासन के द्वारा अवारा कुत्तों को पकडऩे के लिए कोई प्लान नहीं है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शहर के मोहभ_ा रोड बिजली ऑफिस के पास रहने वाली पूर्वी यादव पिता रवि यादव (12) को मोहल्ले में ही अवारा कुत्ते ने काट लिया। जिसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर घायल का इलाज किया गया।

कुत्ते ने महिला को बुरी तरह से काटा
दूसरी घटना शाम 7 बजे वार्ड नं 15 नयापारा की है। नयापारा निवासी अनुराधा शर्मा पिता शंभूलाल शर्मा (45) दुर्गा मंदिर से अपने घर वापस जा रही थी कि चौराहे पर ही अचानक अवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला को बुरी तरीके से काट लिया है। प्रत्यक्षदर्शी बशीर अली ने बताया कि कुत्ता महिला को नोच ही रहा था फिर आसपास के लोग डंडे लेकर दौड़े। जिसके बाद कुत्ते ने महिला को छोड़ा। घायल अनुराधा शर्मा को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर महिला का प्राथमिक उपचार कर मेकाहारा रायपुर के लिए रेफर किया गया है। अनुराधा शर्मा को दोनों हाथ, नाक के पास, दोनों पैर को बुरी तरीके से कुत्ते ने काट लिया है।

ये भी पढ़ें

गर्लफ्रेंड के साथ पुणे भाग गया था पति, बेवफाई से नाराज पत्नी ने ऐसे सिखाया दोनों को सबक

कलक्टर व सीएमएचओ से करेंगे चर्चा
इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ होरीसिंह ठाकुर ने कहा कि शहर में अवारा कुत्ते के काटने की शिकायतें मिली है। आम लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए कलक्टर एवं सीएमएचओ से चर्चा कर अवारा कुत्तों का व्यवस्थापन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

समय पर नहीं मिली 108 की सुविधा, बिटिया की हो गई मौत
Updated on:
15 May 2019 10:32 pm
Published on:
16 May 2019 07:10 am
Also Read
View All