बेमेतरा

इस चोर को सेल्फी का शौक पड़ गया भारी, सुराग छोड़कर अपने ही पैर में मार गया कुल्हाड़ी

सेल्फी लेने के शौकिन चोर को किया गिरफ्तार, मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने दो दिन के भीतर किया

2 min read
Apr 19, 2018
Chhattisgarh Breaking news, Mobile thief in Bemetara

बेमेतरा. साजा में मोबाइल दुकान से हुई नगद चोरी की घटना को पुलिस ने 2 दिनों में सुलझा लिया। मामले में चोरी करते समय मोबाइल में फोटो लेने का चूक करना चोर के लिए भारी पड़ा, जिसकी वजह से वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। मामले में एक युवक और एक अपचारी बालक पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

साजा थाने का मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साजा के वार्ड नंबर 11 निवासी निकेश पिता सुमेरमल जैन (32 साल) ने 16 अप्रैल को रात्रि करीब 8.30 बजे से 17 अप्रैल की सुबह 5.30 बजे के बीच उसके मोबाइल दुकान आरके टेलीकाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा नगद 16300 रुपए चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में थाना साजा में धारा 457, 380 भादवि के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

चोरी के समय सेल्फी लेकर दुकान में छोड़ दिया मोबाइल
जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम को निरीक्षण दौरान मोबाइल दुकान से मिले मोबाइल में एक अज्ञात व्यक्ति का सेल्फी लेते फोटो दिखा, जिसके बाद जांच की कार्रवाई तेज करते हुए आरोपी की पतासाजी की गई। इसमें आरोपी युगल किशोर पिता पंचू सतनामी (18 वर्ष) पेंड्रावन निवासी निकाला, जो अपने एक अन्य सहयोगी विधिविरुद्ध संघर्षरत बालक साथ मिलकर सोमवार को दुकान का ताला तोड़कर अंदर दराज में रखे 16,300 रुपए को चोरी कर आपस मे बराबर-बराबर 8150 -8150 रुपए बांट लिया था।

पुलिस ने आरोपियों से जब्त किया नगद
आरेापी के बयान के आधार पर आरोपी व विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक से नगद बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी व विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक के ज्यूडिशियल रिमांड तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया। घटना को सुलझाने में साजा थाना से निरीक्षक पारस पटेल, सउनि पेड्रो, प्रआर सुरेश कुमार आर रामनुज जायसवाल, आर कैलाश पटेल, आर रामकुमार भारतीय की सक्रिय भूमिका रही।

किराए पर कार लेकर पास रख लिया, जुर्म दर्ज
बेमेतरा . कार किराए पर लेने के बाद किराएदार ने न कार दिया और न ही किराया। कार मालिक की रिपोर्ट पर कार किराए पर लेने वाले युवक के खिलाफ थाना में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 01 पिकरी पारा निवासी दत्त बैस ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसकी कार टाटा इंडिको कार क्रमांक सीजी 25-1991 को बीते वर्ष 23 फरवरी को रायपुर निवासी पराग शर्मा ने बाकायदा 11 महीनों के लिए 30 हजार रुपए प्रति महीने किराए पर लिया था।

इकरारनामा में वाहन का किराया माह के 10 तारीख व किराएदार को स्वयं का डीजल, चालक व वाहन का देखरेख तय होने पर कार को विवेक सिंह बैस व पंकज वर्मा के समक्ष सौंद दिया। लेकिन पराग शर्मा ने न तो वाहन का किराया दिया और न ही वाहन और उलटे उसे अपने पास रखकर उपयोग करने लगा। कार मालिक की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Updated on:
19 Apr 2018 01:02 am
Published on:
19 Apr 2018 11:06 am