बेमेतरा

किसान को लगी बड़ी चपत, कार का कांच तोड़कर 10 लाख रुपए ले गए चोर

खाते से रुपए निकालकर रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने ग्राम बसनी गया था ग्राम जिया का किसान, जहां अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिए लाखों रुपए

2 min read
किसान को लगी बड़ी चपत, कार का कांच तोड़कर 10 लाख रुपए ले गए चोर

बेमेतरा. ग्राम बसनी में कार का कांच तोड़कर उसमें रखे 10 लाख रुपए की उठाईगिरी हो गई। ग्राम जिया किसान ने अपने खाते से 10 लाख रुपए निकाल कर कार में रखे थे और अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने बसनी चला गया। वहीं किसी अज्ञात व्यक्ति ने कांच तोड़ कर रुपए पार कर दिया। इसकी रिपोर्ट थाने में की गई, पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

भतीजे के साथ बैंक जाकर निकाले थे रुपए
पुलिस के अनुसार प्रार्थी चिंतुराम साहू अपने भतीजे केहरुराम साहू और द्वारिका साहू के साथ लगभग दोपहर 1 बजे शहर के गस्ती चौक स्थित यूनियन बैंक की शाखा पहुंचा, जहां पर चिंतुराम ने अपने खाते से 10 लाख रुपए निकाले। तीनों कार में बैठकर बसनी चले गए। कार केहरु साहू चला रहा था। सभी लोग रुपए से भरा थैला कार के डेस बोर्ड में छोड़कर कार को लॉक कर किया।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल पंप से लाखों रुपए लूटकर यूपी भाग गए थे बदमाश, पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल पहुंचे सीधे हवालात

भरी दोपहरी में हुई वारदात
कार को लॉक करने के बाद अपने रिश्तेदार धनुष साहू के यहां शादी में शामिल हो गए। वहीं भोजन करने बैठ गए, जिसके बाद केहरुराम साहू बाहर निकल कर देखता है कि कार कि कंडक्टर साइड का सीसा टूटा हुआ है और डेस बोर्ड में रखे रुपए से भरा थैला गायब है। केहरु ने अपने चाचा चिंतुराम को इसकी जानकारी दी। फिर सभी लोग दोपहर तीन बजे थाना में सूचना दी। तुरंत बाद सभी प्रमुख मार्गों में नाकाबंदी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने चिंतुराम साहू की रिपोर्ट पर धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

अपने रिश्तेदार को देने के लिए निकाली थी रकम
घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस अधीक्षक प्रशंात ठाकुर को हुई, उन्होंने थाने पहुंच कर थाना प्रभारी और अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिए और अपराधियों को जल्द पकडऩे के निर्देश दिए। किसान चिंतुराम ने बताया कि वह इतनी बड़ी रकम अपने रिश्तेदार ग्राम बसनी निवासी धनुष साहू को शादी के लिए 2 लाख व गोपाल साहू को डेढ़ लाख रुपए देने के लिए निकाला था। साथ ही बचत 7 लाख 50 हजार रुपए में कुछ रकम घर खर्च व बाकी रकम आगामी 18 मई को वह ग्राम दामाखेड़ा में महायज्ञ एकोत्तरी चौका आरती कराने के उद्देश्य से निकाला था।

ये भी पढ़ें

Big Breaking: दुल्हन लेकर लौट रहे बारातियों से भरी माजदा पलटी, दो की मौत, सात घायल
Updated on:
09 May 2019 11:57 pm
Published on:
10 May 2019 07:12 am
Also Read
View All