
पेट्रोल पंप से लाखों रुपए लूटकर यूपी भाग गए थे बदमाश, पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल पहुंचे सीधे हवालात
बेमेतरा . जिले के नवागढ़ थाना के ग्राम गांगपुर में 26 दिसंबर को रात में हुए लूट के आरोपियों को मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने प्रणय पेट्रोल पंप गांगपुर में 3 लाख 15 हजार की लूट की थी। जिसके बाद मुंगेली जिले में भी पेट्रोल पंपों में लूटपाट किया था। दोनों जिले की पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी।
अलमारी में रखा था पैसा
28 दिसंबर 2018 को गांगपुर के पेट्रोल पंप के कर्मचारी लवबंद पिता भूपेन्द्र बन गोस्वामी ने नवागढ़ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह 26 दिसंबर को रात्रि ड्यूटी के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था, जहां पर उसने नवल कुमार अनंत से पेट्रोल पंप का चार्ज लिया तथा दिन का पेट्रोल बेचने का 15,870 रुपए व पूर्व की बिक्री का 3 लाख रुपए आलमारी में रखा था।
रात में करीब के पंप ऑफिस में सोया था तभी रात 11 बजे ऑफिस के दरवाजे का कांच तोड़कर दो लोग अंदर घुसे और सोये हालत में ही उसे रस्सी से बांध दिया। फिर गन टिका कर चाबी मंागकर 15,870 रुपए, आलमारी में रखे 3 लाख रुपए, मोबाइल, जैकेट, कंबल व चादर लूटकर ले गए।
गिरफ्तार कर पूछताछ किया
इसके बाद आरोपियों ने मुंगेली जिला में दो पेट्रोल पंप में भी कुल 50 हजार रुपए की लूट की थी। मामले में अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी। मामले में मुगेली जिले की पुलिस टीम ने आरोपी पवन कुमार जोगी पिता बिरेंद्र जोगी (19) ग्राम लीलो थाना सिटी कोतवाली पाली जिला शामली उत्तर प्रदेश को 6 मई को गिरफ्तार कर पूछताछ किया।
जिसमें आरोपी ने पिकअप सवार को लूटने सहित मोहले पेट्रोल पंप, मां लक्ष्मी लक्ष्मी पेट्रोल पंप बरेला, बेमेतरा जिले के नवागढ़ स्थित प्रणय पेट्रोल पंप में लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। वहीं एक आरेापी की तालाश की जा रही है।
साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
मुंगेली एसपी सीडी टंडन ने बताया कि मामले की जांच के लिए साइबर सेल को लगाया गया था। टीम द्वारा लोकेशन ट्रेस किया जा रहा था। जिसके आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया। बेमेतरा एसपी प्रशांत ठाकुर ने बताया कि लूट के आरोपी के पकड़े जाने के बाद मामले में नवागढ़ थाना प्रभारी को मुगेंली टीम से संपर्क कर जिले में हुए अपराध की जांच करने का निर्देश दिया गया है। जिला पुलिस भी पूछताछ करेगी।
Published on:
09 May 2019 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
