बेमेतरा

स्मार्ट कार्ड की राशि बढऩे के साथ इलाज भी हुआ महंगा, कैसे पढि़ए पूरी खबर

स्मार्ट कार्ड से इलाज कराने के लिए जहां रकम का इजाफा किया गया है, वही इलाज कराने का खर्च भी बढ़ गया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2018, 9:19 AM IST
Smart Card
Smart Card

बेमेतरा. शासन ने भले ही स्मार्ट कार्ड से इलाज के लिए 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है, जिसमें कैंसर सर्जरी, हार्ट की सर्जरी, गंभीर बीमारी, जलने, दंत रोग, हड्डी रोग, शिशु रोग, न्यूरोलाजी सहित 800 बीमारियों को शामिल किया गया है। बीमारियों के बढऩे के साथ इलाज का भी खर्च बढऩे से लोगों को अधिक राशि खर्च करनी पड़ेगी, इससे गरीब वर्ग को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

जिले में डेढ़ लाख स्मार्ट कार्डधारी

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में जिले में 1 लाख 63,881 स्मार्टकार्ड धारी हैं, इनमें से राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के 106538 हितग्राही शामिल हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में 57343 हितग्राही शामिल हैं। 2012 से लेकर अब तक 85 हजार हितग्राहियों ने इसका लाभ उठाया है। वहीं 2017 में 3500 कार्डधारियों के 4784 हितग्राहियों ने इलाज कराया है। इस तरह से 1 करोड़ 11 लाख रुपए का इलाज कराया गया है।

इलाज के लिए दीगर जिलों पर निर्भर

जिला स्मार्ट कार्ड प्रभारी मनोज साहू के अनुसार, जिले में बड़े प्राइवेट अस्पताल नहीं होने की वजह से स्मार्ट कार्ड से इलाज को लेकर जिले के हितग्राही दीगर जिलों पर निर्भर रहते हैं। ऐसी स्थिति में जिले के हितग्राहियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 से लेकर 2018 तक सात वर्षों में मात्र 83 हजार 146 परिवारों ने स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत इलाज के लिए क्लेम किया। इनमें 54 करोड़ रुपए का इलाज कराया है।

4 हजार परिवार का आधार हुआ लिंक

शासन द्वारा स्मार्टकार्ड में पारदर्शिता लाने के लिए आधार कार्ड को स्मार्ट कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसको लेकर 9 फरवरी से गांवो में अभियान चलाकर स्मार्ट कार्ड से आधार लिंक किया जा रहा है। फिलहाल, यह कार्य वर्तमान में केवल बेमेतरा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर किया जा रहा है, जहां अभी तक 4 हजार लोगों का स्मार्ट कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा गया है। इसके बाद बेरला, नवागढ़, साजा में भी शिविर लगाकर आधार कार्ड को स्मार्ट कार्ड से जोड़ा जाएगा।

आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य

जिला स्मार्ट कार्ड प्रभारी मनोज साहू ने बताया कि शासन ने स्मार्ट कार्ड से आधार कार्ड को लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसको लेकर गांवों में शिविर लगाकर स्मार्ट कार्ड से आधार कार्ड को लिंक किया जा रहा है। अभी तक 4 हजार लोगों का आधार लिंक किया गया है।

Updated on:
23 Feb 2018, 9:19 AM IST
Published on: