बेमेतरा

बेमेतरा में हादसा ! ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर को मारी जबरदस्त टक्कर, 2 महिला की मौत….10 गंभीर

Truck hits tractor in Bemetra: एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को जबरदस्त ठोकर मार दी। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2023, 1:52 PM IST
Truck hits tractor loaded with laborers in Bemetara, 2 dead
ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर को मारी ठोकर

बेमेतरा। CG Road Accident: जिले के बीजागोड गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को जबरदस्त ठोकर मार दी। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्रैक्टर में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना (Breaking News) पाकर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच-पड़ताल में जुट गई। यह पूरा मामला साजा थाना क्षेत्र का हैं।

पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर में सवार सभी महिलाएं खेती किसानी के काम में जा रहे थे उसी दौरान पीछे से ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे ट्रैक्टर (Bemetara Road Accident) अनबैलेंस होकर पलट गई। हादसे में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और आस-पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Truck hits tractor in Bemetra: ट्रैक्टर में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हुए हैं। लोगों ने अपने चार पहिया वाहनों से सभी घायलों को इलाज के लिए साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं कुछ की हालत गंभीर थी जिनको इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।

Published on: