बेमेतरा

आखिर स्वतंत्रता दिवस समारोह में क्या होगा खास, जानिए

जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप इस बार भी हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 12:08 PM IST
independence day parade
independence day parade

बेमेतरा. जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप इस बार भी हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। कलक्टर महादेव कावरे ने आदेश जारी कर स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। मुख्य समारोह स्थानीय बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि समारोह स्थल पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। सभी विभाग प्रमुख अधिकारी अपने कार्यालय में सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण कर सुबह 9 बजे के पहले आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।

बेमेतरा एसडीएम को बनाया आयोजन का नोडल अधिकारी

कलक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस समारोह के संपूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी बेमेतरा एसडीएम होंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दायित्व सौंपा गया है। कलक्टर ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गाने सुरुचिपूर्ण, सामयिक व देशभक्ति पूर्ण हो साथ ही सामूहिक नृत्य व गीत, देशभक्ति से ओत-प्रोत हो, छत्तीसगढ़ी लोककला कार्यक्रम को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह तैयारी का अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को सुबह 9 बजे से बेसिक स्कूल ग्राऊंड में किया जाएगा। इसी तरह जिले के अनुविभाग, तहसील, विकासखण्ड मुख्यालयों व ग्राम पंचायतों में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।

स्कूलों में 7.30 बजे फहराएगा तिरंगा

स्थानीय शालाओं-विद्यालयों के प्रधान अध्यापक, प्राचार्य अपनी-अपनी शालाओं - विद्यालयों में सुबह 7.30 बजे ध्वजारोहण कर छात्र-छात्राओं को प्रभातफेरी कराते हुए सुबह 8.30 बजे तक बेसिक स्कूल मैदान पहुंचेंगे। समारोह में जिला रक्षित पुलिस बल, विशेष बल, होमगार्ड, एनसीसी जूनियर तथा सीनियर छात्र-छात्राओं तथा स्काऊड के परेड आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस अधीक्षक, कमांडेड होमगार्ड, जिला शिक्षा अधिकारी व कालेज के एनसीसी प्रभारी को सौंपे गए हैं।

पांच-पांच मिनट के होंगे कार्यक्रम

सांस्कृतिक कार्यक्रम फिल्मी गीतों पर आधारित नहीं होगा। इसमें अधिकतम 6 या 7 सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थान दिया जाएगा, प्रत्येक कार्यक्रम पांच मिनट का होगा। आयोजन का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी, सहा. आयुक्त आदिवासी विकास, बेमेतरा जनपद पंचायत सीईओ व जिला क्रीड़ा अधिकारी को सौंपा गया है।

Updated on:
14 Aug 2018, 12:08 PM IST
Published on: