बेमेतरा

क्लास की जानकारी लेने भाई के साथ आई बहन ने ऐसा क्या देखा कि रोके नहीं रूक रहे उसके आंसू

महाविद्यालय में एडमिशन लेने के बाद कक्षा की जानकारी लेने बहन को लेकर पहुंचे युवक की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2018, 11:48 AM IST
sister crying
sister crying

बेमेतरा. जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइव पर सोमवार को हुए हादसे में 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक लेकर फरार हुए ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के परिजन की रिपोर्ट पर वाहन चालक पर प्रकरण दर्ज किया है।

महाविद्यालय में लिया था एडमिशन

नवागढ़ तहसील के ग्राम नगधा निवासी सुनील कुमार बेमेतरा कन्या महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत अपनी बहन बहन श्वेता कुर्रे के साथ क्लास लगने की समय की जानकारी लेने आया था, जिसके बाद दोनों वापस अपने गांव नगधा मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04 डीयू 8995 वापस लौट रहे थे। इस बीच पिकरी बांधा तलाब के पास पीछे से बेमेतरा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 25 सी 9878 ने तेज गति व लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी।

युवक की मौके पर हो गई मौत

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल में पीछे बैठी श्वेता छिटककर दूर जा गिरी, वहीं सुनील मोटरसाइकिल सहित ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। ट्रक का टायर सुनील के सिर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घायल श्वेता को संजीवनी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा रहा है। वहीं मृतक सुनील कुमार के शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर पोस्मार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा गया।

पिता ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराया मामला

मामले में मृतक के पिता असमान कुर्रे की सूचना पर सिटी कोतवाली में जीरो पर मर्ग कायम किया गया है, वहीं आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक सहित फरार हुए ट्रक चालक हनुमंत ध्रुवे निवासी हमरिया, अमरकंटक, जिला अनूपपुर, मप्र को पुलिस के कुछ दूर पकडऩे में कामयाबी पाई।

अमानवीय हरकत पर पुलिस जवान निलंबित

हादसे के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस जवान को मृतक के शव को पैर से हटाते दिखाए जाने पर पुलिस अधीक्षक मनहर ने पुलिस जवान पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। बताया गया कि हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पुहंची पुलिस टीम शव को पुलिस वाहन में रख रही थी कि मृतक का हाथ गाड़ी से बाहर आ गया, जिसे पुलिस जवान नीरज साहू ने पैर से अंदर किया।

Updated on:
21 Aug 2018, 11:48 AM IST
Published on: