घर में घुसा 10 फीट का अजगर, 2 मुर्गियों को कर गया हजम।
बैतूल. मध्य प्रदेश के बैतूल में एक परिवार डर के साये में रातभर अपने घर के बाहर बैठा रहा। वजह थी, 10 फीट लंबा अजगर। परिवार ने बताया कि, वो घर में सो रहे थे, तभी अचानक फुसफुसाने की आवाज से उनकी नींद खुली। घर की बत्ती जलाकर देखा, तो सामने एक 10 फीट का अजगर अपने जबड़े में घर की पली हुई मुर्गी दबाकर उसे निगलने जा रहा था। वो एक मुर्गी पहले भी खा चुका था। परिवार के मुखिया ने जब लकड़ी से उसे भगाने का प्रयास किया, तो अजगर अचानक ही आक्रामक हो गया। डर के मारे परिवार रातभर घर के बाहर बैठा रहा।
घटना आग की तरह इलाके में फैल गई, आसपास के लोग अजगर को देखने के लिये संबंधित घर के बाहर आकर खड़े हो गए, लेकिन अजगर के आक्रामक रवैय्ये के बारे में जानने के बाद कोई भी घर में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इस दौरान परिवार के लोगों को किसी ने सर्पमित्र का नंबर दिया। इसके बाद सुबह सर्पमित्र ने आकर 10 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू कर पकड़ा।
फुसकार इतनी तेज थी कि, पास जाने की हिमम्त नहीं हुई
बत दें कि, ये घटना बैतूल के वार्ड नंबर-35 में रहने वाले परिवार के घर घटी। परिवार के सदस्य तलहन मर्सकोले ने बताया कि, सोमवार रात 2.30 बजे सर्प मित्र आदिल खान को फोन पर जानकारी दी। लेकिन, घर दूर होने के कारण वो रात में आने में असमर्थ थे। ऐसे में हमने हिम्मत करते हुए अजगर को भगाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी फुसकार इतनी तेज थी कि, उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर सके।
सर्प मित्र पर भी अजगर ने मारा झपट्टा
रातभर डर के साये में रहने के बाद सुबह तड़के सर्प मित्र आदिल खान पहुंचे। आदिल के अनुसार, अजगर 10 फीट लंबा और गुस्सैल था। रेस्क्यू के दौरान उसने सर्प मित्र पर भी कई बार झपट्टा मारने का प्रयास किया। आदिल के अनुसार, अजगर का रेस्क्यू करने जब वो संबंधित घर पहुंचे, तो घर के सभी लोग डर के मारे घर के बाहर बैठे हुए थे। रिवार के एक सदस्य ने बताया कि, अजगर ने उनके यहां पली हुई दो मुर्गियां खा ली थीं।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...