बैतूल

डेढ़ साल के बच्चे को छोड़कर पति-पत्नी ने डैम में कूदकर की आत्महत्या, चौंका देगी वजह

Betul News : तीन साल पहले प्रेम विवाह करने वाले पति-पत्नी ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को छोड़कर बुकाखेड़ी डैम में कूदकर आत्महत्या कर ली। 3 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद निकाले गए शव।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2025, 4:03 PM IST
Betul News
पति-पत्नी ने की आत्महत्या (Photo Source- Patrika Input)

Betul News :मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले मुलताई थाना इलाके के बुकाखेड़ी गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति-पत्नी ने अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को सड़क पर छोड़कर बुकाखेड़ी डैम में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब एक युवक ने दंपती को डैम में छलांग लगाते हुए देख लिया। तुरंत ही, पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस भी तत्काल ही मौके पर पहुंच गई और एसडीआरएफ की टीम की मदद से करीब 3 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाए जाने के बाद दोनों शवों को डैम से बरामद कर लिया गया है।

तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह

रेस्क्यू दलों द्वारा डैम से निकाले गए शवों की पहचान पिपरिया के रहने वाले शुभम और रोशनी के रूप में हुई है। दोनों ने करीब तीन साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से उनके बीच आए दिन अनबन होने लगी। बताया जा रहा है कि, इसी पारिवारिक कलह से तंग आकर दोनों ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त की है।

बुजुर्ग दादा-दादी के कांधों पर मासूम की जिम्मेदारी

अब माता-पिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद उनके मासूम बच्चे को पुलिस द्वारा सुरक्षित दादा-दादी की देखरेख में सौंप दिया गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में अन्य कारणों की भी तलाश कर रही है।

Updated on:
27 Sep 2025, 4:03 PM IST
Published on: