बैतूल

संभागीय बालरंग उत्सव में १० विधाओं में बैतूल प्रथम

होशंगाबाद के उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित संभागीय बालरंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्कूल बैतूल के छात्रों ने १० विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2019, 12:02 AM IST
Students involved in the competition.
Students involved in the competition.

बैतूल। होशंगाबाद के उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित संभागीय बालरंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्कूल बैतूल के छात्रों ने १० विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता में १२ विधाओं में छात्रों ने भाग लिया था, जिससे १० विधाओं में बैतूल के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला संास्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि होशांगाबाद में संभाग स्तरीय बालरंग में १२ विधाओं में से १० विधाओं में छात्रों को प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब राज्य स्तर पर भोपाल में १९ दिसंबर को होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
इन विधाओं में बैतूल को मिला प्रथम स्थान
उत्कृष्ट स्कूल छात्रों में वाद-विवाद विपक्ष में आयुष राठौर, प्रश् न मंच में मयूरी और प्राची, एकल लोकनृत्य में जितेन्द्र सरीयाम, सुगम संगीत एकल गायन में दीपशिखा कास्देकर, सामूहिक लोकगीत में प्रतीक्षा और सााथी, शास्त्री नृत्य में दिशा साबले, सामूहिक अभिनय में गायत्री और साथी, मदरसा वाद विवाद पक्ष में आमीर खान, नजम गजल में आमीर खान और वाद-थ्ववाद में विपक्ष में आयुष राठौर को प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं प्रतियोगिता में प्रभात पट्टन ब्लॉक के गेहूं बारसा स्कूल से सामूहिक नृत्य, शाहपुर मॉडल स्कूल के छात्रों ने तीन विधाओं में भाग लिया था। वहीं ओजस शिक्षण संस्थान आमला के छात्र द्वारा स्वरचित काव्यपाठ, भाषण में दुर्गेश गंगारे और वादन में रनवीर दीक्षित को जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।