बेतुल

स्कूल जा रही दो लड़कियों को किडनैप करने की कोशिश, जान बचाने चलती बाइक से कूदीं

MP NEWS: बाइक से आए बदमाश ने दोनों लड़कियों पर कोई पाउडर छिड़का जिसके कारण दोनों बेसुध हो गईं और जब होश आया तो वो बाइक पर बैठी हुई थीं..।

2 min read
Oct 18, 2024

MP NEWS: मध्यप्रदेश के बैतूल में दिनदहाड़े दो स्कूली छात्राओं की किडनैपिंग की कोशिश की गई। गनीमत रही कि बच्चियों को सही वक्त पर होश आ गया और वो आरोपी के चंगुल से बचने के लिए चलती गाड़ी से कूद गईं । चलती गाड़ी से कूदने के कारण दोनों लड़कियों को चोटे आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों लड़कियों से पुलिस ने बातचीत की है और उनके द्वारा बताई गई घटना की जांच में जुट गई है।

मामला बैतूल बाजार थाना इलाके के सोहागपुर गांव का है जहां दोनों छात्राएं रोजाना की तरह स्कूल जा रही थीं। लड़कियों ने पुलिस को बताया है कि वो स्कूल जा रही थीं तभी एक युवक बाइक से आया और उन पर कोई पाउडर छिड़क दिया जिसके कारण वो बेहोश हो गईं और जब होश आया तो देखा कि वो बाइक पर बैठी हुई थीं और बाइक बैतूल नागपुर फोरलेन पर दौड़ रही थी। दोनों बाइक चला रहे युवक को बाइक रोकने के लिए कहा तो उसने बाइक नहीं रोका जिसके बाद दोनों अपनी जान बचाने के लिए चलती बाइक से कूद गईं।

लड़कियों के बाइक से कूदते ही आरोपी बाइक लेकर भाग गया। वहीं रोड किनारे लड़कियों को घायल हालत में जब लोगों ने देखा तो उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस के जरिए दोनों छात्राओं को अस्पताल लाया गया है। बाइक से कूदने के कारण दोनों छात्राओं को चोटें आई है। पुलिस ने छात्राओं के द्वारा बताई गई घटना के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।

Updated on:
18 Oct 2024 05:32 pm
Published on:
18 Oct 2024 05:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर