31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे अंडर ब्रिज बंद होने से लगा जाम, भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू

सदर ओवर ब्रिज पर बढ़ते दबाव को देखते हुए ट्रैफिक प्लान लागू, वाहन चालकों से नियम पालन की अपील। बैतूल। शहर के रेलवे अंडर ब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू होने के कारण मार्ग को अस्थायी रूप से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। लोहे की चादरें लगाकर मार्ग को बंद कर दिए जाने के […]

2 min read
Google source verification
Raipur Traffic: गैरेज नहीं हटे, शहर जाम! रेलवे रूट पर हर घंटे 1500 वाहनों का दबाव, 2.5 लाख लोग परेशान(photo-patrika)

Raipur Traffic: गैरेज नहीं हटे, शहर जाम! रेलवे रूट पर हर घंटे 1500 वाहनों का दबाव, 2.5 लाख लोग परेशान(photo-patrika)

सदर ओवर ब्रिज पर बढ़ते दबाव को देखते हुए ट्रैफिक प्लान लागू, वाहन चालकों से नियम पालन की अपील।

बैतूल। शहर के रेलवे अंडर ब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू होने के कारण मार्ग को अस्थायी रूप से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। लोहे की चादरें लगाकर मार्ग को बंद कर दिए जाने के कारण दोपहिया वाहन भी इस मार्ग से नहीं निकल सकेंगे। वहीं इस स्थिति के चलते सदर ओवर ब्रिज पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है, जिससे कई बार जाम की स्थिति बन रही है और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस समस्या को देखते हुए यातायात थाना बैतूल द्वारा ट्रैफिक डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था लागू की गई है। करीब डेढ़ महीने तक रेलवे अंडर ब्रिज का मार्ग बंद रहेगा। इस दौरान लोगों को वैकल्पिक मार्गों का ही आवागमन के लिए उपयोग करना होगा।
जारी निर्देशों के अनुसार सदर ओवर ब्रिज पर सभी प्रकार के मध्यम और भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। मुलताई की ओर से आने वाले ऐसे वाहन बडोरा चौक की तरफ नहीं आएंगे, बल्कि एलबी लॉन से सीधे एनएच-47 का उपयोग करेंगे। वहीं भारत भारती की ओर जाने वाले वाहन सोनघाटी फॉरेस्ट बैरियर मार्ग से शहर में प्रवेश करेंगे। इसी तरह इंदौर और चिचोली मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए भी नए निर्देश जारी किए गए हैं। दोपहिया वाहनों को छोडकऱ अन्य सभी वाहन करबला क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगे। ये वाहन तितली चौराहे से एनएच-47 होते हुए भारत भारती और फॉरेस्ट बैरियर मार्ग का उपयोग करेंगे। शहर से बाहर जाने वाले मध्यम और भारी वाहनों को गेंदा चौक से इटारसी रोड होते हुए फॉरेस्ट बैरियर मार्ग से भारत भारती की ओर भेजा जाएगा। वहीं बडोरा की ओर से आने वाले चार पहिया और भारी वाहन राम बोलो चौक से करबला होते हुए तितली चौराहे तक जाएंगे और वहां से एनएच-47 के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर पहले से जारी आदेश यथावत प्रभावी रहेंगे। साथ ही सभी वाहन चालकों को नो-एंट्री नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निर्धारित नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
ओवर ब्रिज पर लग रहा जाम
गंज अंडर ब्रिज के बंद होने से शुक्रवार सुबह ओवर ब्रिज पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। जिससे बार-बार जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। वहीं कुछ लोग आवागमन के लिए पटरी पार करने का जोखिम उठा रहे हैं। गंज में मोक्षधाम होने की वजह से अंतिम संस्कार के लिए शवों को ले जाने की समस्या भी खड़ी हो गई है, क्योंकि मार्ग बदलते हैं तो ओवर ब्रिज के जाम में फंसने का डर है। ऐसे में डेढ़ महीना लोगों को दिक्कातों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे अंडर ब्रिज बंद होने से सदर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था लडखड़़ा गई है। शुक्रवार रात को सदर ओवरब्रिज और पुल पर लंबा जाम लग गया। जिससे वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहने की वजह से परेशान होना पड़ा। यातायात विभाग द्वारा भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान बनाया गया हैं, लेकिन इसके बाद भी जाम की समस्या बनी हुई है। दोपहिया और चौपहिया वाहनों का दबाव बढऩे की वजह से पुल पर बार-बार जाम की स्थिति बन रही है।