
बैतूल। गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरा शहर भक्ति और उत्साह में डूबा नजर आया। श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति बैतूल गंज के तत्वावधान में श्री हनुमान चौक गंज आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा, जहां शाम से देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों और भव्य स्वागत का सिलसिला चलता रहा। शाम 6 बजे श्री हनुमान चौक पर सुंदरकांड पाठ की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद 7 बजे श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया और ठीक 7:30 बजे महाआरती संपन्न हुई। आरती के समय पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूर्णत: भक्तिमय हो गया।
हनुमान डोल में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव
बैतूल। सतपुड़ा के घने जंगल हनुमान डोल में स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पूरे भक्ति भाव और उल्हास के साथ मनाया गया। इस दौरान हवन पूजन के उपरांत भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसादी प्राप्त की।श्री हनुमान डोल वेलफेयर समिति के अध्यक्ष राहुल चिंटू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिर को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। पूरा परिसर भगवा झंडे लगने से भगवामय हो गया था। समिति के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुड्डू गोठी ने बताया कि भंडारा प्रसादी प्रात: 10 बजे से प्रारंभ हो गया था । शाम तक चले भंडारा में हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर प्रसादी प्राप्त की। समिति सदस्य राघवेंद्र (रिंकू) किलेदार ने बताया कि यहां हुए भजन कीर्तन में पहुंचे श्रद्धालु भी भक्ति में डूब गए थे। समिति के संगठन सचिव शैलेश गुबरेले ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाने में रानीपुर पुलिस का विशेष सहयोग रहा। समिति के सह सचिव अनिल सिंह ठाकुर एवं सदस्य मनोज कोकाश ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी एवं समिति सदस्य मुकेश खंडेलवाल की ओर से बैतूल- हनुमान डोल -बैतूल तक श्रद्धालुओं को लाने- ले जाने के लिए नि:शुल्क बस सेवा कमानी गेट से शुरू की थी। सुबह 11 बजे से शाम तक चली बस सेवा के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने पहुंचकर भंडारा में प्रसादी की। समिति अध्यक्ष राहुल चिंटू शर्मा ने हनुमान जन्मोत्सव पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने पर आभार जताया।
Published on:
03 Apr 2026 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
