बेतुल

12 साल की मासूम से बलात्कार करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

12 साल की बालिका से करीब 58 वर्षीय व्यक्ति ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। आरोपी भाजपा का नेता बताया जा रहा है। घटना के बाद बिगड़ी स्थिति अब नियंत्रण में हैं।

2 min read
Jan 04, 2023
12 साल की मासूम से बलात्कार करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

बैतूल. मध्यप्रदेश में एक 58 साल के भाजपा नेता द्वारा महज 12 साल की मासूम से बलात्कार करने से बवाल मच गया है, आक्रोशित लोगों ने तोडफ़ोड़ कर आगजनी की घटना को अंजाम दिया है, इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शहर के एक वार्ड में एक 12 साल की बालिका से करीब 58 वर्षीय व्यक्ति ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। आरोपी भाजपा का नेता बताया जा रहा है। घटना के बाद बिगड़ी स्थिति अब नियंत्रण में हैं। आरोपी के घर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात है। आरोपी ने देर रात सरेंडर कर दिया। इससे पहले सोमवार रात को नाबालिग से बलात्कार की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार में तोडफ़ोड़ कर आग लगा दी थी। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था। पुलिस ने आग लगाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले लोगों पर केस दर्ज किया है।

बच्ची ने बताई भाजपा नेता की करतूत
पीडि़ता ने बताया कि वह कक्षा आठवीं की पढ़ाई कर रही है। 2 जनवरी की शाम 7 बजे अपनी सहेली के साथ घर के पास ही खेल रही थी। उस समय अंकल ने मुझे आवाज लगाकर बुलाया। उनके कहने पर अंकल के घर चली गई। मेरी सहेली उसकी मां के बुलाने पर अपने घर चली गई थी। अंकल के घर कोई नहीं था। पीडि़ता ने बताया कि अंकल ने उसे अपने कपड़े उतारने के लिए कहा। इसके बाद जबरन बलात्कार किया फिर पीछे के दरवाजे से निकाल दिया और किसी को भी बताने से मना किया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दो-तीन बार पहले भी गलत काम किया है। अंकल मुझे हर बार 200 और 300 रुपए देते और कहते थे कि यह पैसा अभी जो काम किया है उसका है। यह बात किसी को मत बताना, जब मैं बुलाऊंगा तब आ जाना और मुझसे रुपए लेकर चले जाना।


घरों पर एसएएफ के जवान तैनात
पुलिस ने आरोपी पर 376(1), 376(2)(एन), 376(3) लैगिंक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 के 3, 4, 5, 6 के तहत केस दर्ज किया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। आसपास के घरों के ऊपर भी एसएएफ के जवानों को तैनात किया गया है। मौके पर दो दमकलों को खड़ा किया है।


थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मियों को चोटें आईं, कुछ आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी की कार में आग लगाने और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने, शासकीय कार्य में बाधा करने के चलते आरोपियों पर केस दर्ज किया है। धक्का-मुक्की में थाना प्रभारी अजय सोनी, रवि ठाकुर, नितिन दुबे सहित अन्य तीन-चार पुलिसकर्मियों को चोटें आई है। पुलिस ने वसीम खान, साजिद खान, शेख कलीम, शेख जाफर, शेख गुफरान, यूनुस खान, फैजान खान, इसराइल खान, अमन शेख, हाशिम खान, इब्राहिम शेख, नौशीन, पंकज अतुलकर, शेख सलमान,समीर, नामजद 25 लोगों सहित 30-40 लोगों पर केस दर्ज किया है। मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।


हरदा और नर्मदापुरम से पुलिस बल आया है
आरोपी पर बलात्कार, पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाले हैं। आरोपी को पकडऩे तीन टीमों को भेजी थी। स्थिति नियंत्रण में हैं। पुलिस बल मौके पर तैनात है। हरदा और नर्मदापुरम से बल आया है।
-सिमाला प्रसाद, एसपी बैतूल

Published on:
04 Jan 2023 09:35 am
Also Read
View All