सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा राशि के रुप में सिंगल क्लिक कर 49 लाख किसानों के खाते में 7600 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की है।
बैतूल. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा राशि के रुप में सिंगल क्लिक कर 49 लाख किसानों के खाते में 7600 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की है। ये राशि किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वितरित की गई है, जो कि खरीफ सीजन 2020 व रबी सीजन 2020-21 के दावों के तहत है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान का बैतूल जिले में ठाठिया नृत्य के साथ जनजाति कलाकारों के द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले महिला बाल विकास, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि समेत अन्य विभागों के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद 312 करोड़ 88 लाख 31 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 68 करोड़ 47 लाख 58 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले कन्याओं का पूजन किया, इसके बाद कार्यक्रम में संबोधित किया, इस अवसर पर काफी संख्या में लोग पहुंचे।
किसानों को मिले 7600 करोड़
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल क्षति दावा राशि का वितरण एक क्लिक करके किया, सीएम ने किसानों को सिंगल क्लिक के माध्यम से खरीफ 2020 एवं रबी 2020-21 सीजन के 49 लाख फसल क्षति दावों की 7600 करोड़ राशि का भुगतान किया।
सीएम शिवराज सिंह चौहान १२ फरवरी को करीब ११.५५ बजे हेलीकॉप्टर से बैतूल पहुंचे, जहां पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रर्दशनी का अवलोकन किया, इसके बाद विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों को मिलने वाली बीमा राशि के ट्रांसफर होते ही किसानों के चेहरे पर खुशी छलकने लगी, किसान काफी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।