बेतुल

धड़धड़ाते हुए छप्पर फाड़कर घुसे चोर, चाकू की नोक पर व्यापारी से लूटे लाखों रुपए

four thiefs held family hostage: एमपी के बैतूल में गुरुवार तड़के गल्ला व्यापारी के घर चार बदमाश छत से घुस आए। चाकू की नोंक पर परिवार को बंधक बनाकर 10 लाख की लूट की।

2 min read
May 23, 2025

four thiefs held family hostage: बैतूल के आमला नगर के रतेड़ा रोड स्थित एक गल्ला व्यापारी के घर गुरुवार तड़के हथियार बंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। व्यापारी के साथ मारपीट भी की। घर से लगभग 10 लाख रुपए की लूट ली, जिसमें पांच लाख नगद शामिल हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर जांच की है। अजात पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही बदमाश नगर में ही सीसीटीवी में कैद हुए थे।

रात को घुसे चोर, व्यापारी के साथ की मारपीट

पुलिस के मुताबिक नगर के रतेड़ा रोड पर अनाज व्यापारी कल्लू प्रजापति के घर में गुरुवार तड़के 3.30 बजे चार नकाबपोश छत से घुस गए। बदमाशों ने कल्लू के साथ मारपीट कर घर से लगभग 10 लाख रुपए के जेवर और नगदी की लूट की है। इसमें 5 लाख रुपए नगद हैं।

मारपीट के दौरान व्यापारी के सिर में चोट आई है। घटना के वक्त व्यापारी के बेटा-बहू भी घर में ही थे, लेकिन वे दूसरे कमरे में सो रहे थे। कमरा दूर होने से उन्हें भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद माता-पिता ने उन्हें बताया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने जांच की है। एडिशनल एसपी कमला जोशी भी आमला पहुंची थी। अजात आरोपियों पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।

दो दिन पहले सीसीटीवी में कैद हुए थे संदिग्ध

दो दिन पहले बोड़खी नाके के पास अनूप भगत के घर के सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध बदमाश कैद हुए थे। अनूप भगत ने इसकी रिपोर्ट बोड़खी चौकी में भी की थी। इसके बाद अजात बद‌माशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने प्रयास नहीं किए।

कमरे में सो रहे थे की धमक पड़े चोर

प्रमिला प्रजापति ने बताया 'मैं और मेरा नाती कमरे में सो रहे थे। मेरी अचानक नींद खुली तो दो लोग दिखे, उनके हाथ में लठ थे। मैंने पूछा कैसे घुसे तुम, वे बोले चुप रहो और सीधी सो जाओ। उठकर बैठने लगी तो बिस्तर पर ही दबोचने लगे। चाकू अढ़ाने लगे, गर्दन पकड़ी और फिर मुंह दबा दिया। मेरे पति को आवाज आई तो उन्होंने गेट खोला।'

प्रमिला ने बताया कि 'पति अंदर आए तो उनके साथ मारपीट करने लगे। मैंने कहा उनको मत मारना वे हॉर्ट पेसेंट है।इस दौरान मेरा छोटा नाती भी जाग गया। हम बचाने लगे तो कहा अभी चाकू से काटता, तीनों को घेरकर चाकू अढ़ाकर रखा। आलमारी में खोला-खाली करने लगे और नगदी व जेवर लेकर फरार हो गए।'

जांच जारी

अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी के घर घटना को अंजाम दिया है। मौके पर जांच की है। अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने टीम गठित की है। - कमला जोशी, एएसपी बैतूल

Updated on:
23 May 2025 01:46 pm
Published on:
23 May 2025 11:10 am
Also Read
View All

अगली खबर