बेतुल

हनुमान जन्मोत्सव बना आस्था का सागर, गंज बना भक्ति का केंद्र

सुंदरकांड से महाआरती तक गूंजा श्रीराम-हनुमान का जयघोष बैतूल। गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरा शहर भक्ति और उत्साह में डूबा नजर आया। श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति बैतूल गंज के तत्वावधान में श्री हनुमान चौक गंज आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा, जहां शाम से देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों और भव्य […]

3 min read

सुंदरकांड से महाआरती तक गूंजा श्रीराम-हनुमान का जयघोष

बैतूल। गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरा शहर भक्ति और उत्साह में डूबा नजर आया। श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति बैतूल गंज के तत्वावधान में श्री हनुमान चौक गंज आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा, जहां शाम से देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों और भव्य स्वागत का सिलसिला चलता रहा। शाम 6 बजे श्री हनुमान चौक पर सुंदरकांड पाठ की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद 7 बजे श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया और ठीक 7:30 बजे महाआरती संपन्न हुई। आरती के समय पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूर्णत: भक्तिमय हो गया।

  • आतिशबाजी ने बढ़ाया उत्सव का रंगमहाआरती के पश्चात नयनाभिराम आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसने पूरे कार्यक्रम में उत्सव का अलग ही रंग भर दिया। रंग-बिरंगी रोशनी और धमाकों के बीच श्रद्धालुओं ने इस पल को यादगार बना लिया।
  • झांकियों और शोभायात्राओं का भव्य आगमनइसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भव्य शोभायात्राएं श्री हनुमान चौक पहुंचीं। कोठीबाजार से आई घाटा मेहंदीपुर बालाजी की शोभायात्रा, श्री हनुमान मंदिर गर्ग कॉलोनी, राममंदिर रामनगर से हैरतअंगेज अखाड़ों के साथ निकली यात्राएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इनके अलावा अन्य क्षेत्रों से आई झांकियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।श्री हनुमान चौक पर सभी झांकियों और शोभायात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। समिति द्वारा आयोजकों का शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। यह दृश्य सामाजिक एकता और धार्मिक समर्पण का प्रतीक बना रहा।
  • सेवा भाव में आगे आए व्यापारीशहर के प्रमुख मार्गों से गुजर रही शोभायात्राओं के दौरान व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। साथ ही शीतल जल, शरबत, चना और हलवा प्रसादी वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को राहत और संतोष मिला।
  • सामूहिक सहयोग से सफल हुआ आयोजनइस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, यातायात विभाग, नगर पालिका और शहर के व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति बैतूल गंज ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन जनसहभागिता और आस्था की मिसाल बन गया है।श्रद्धालुओं ने खींचा बागेश्वर बालाजी का रथ, लिया धर्म लाभबागेश्वर बालाजी सरकार रथ यात्रा के सफलतम 13 वे वर्ष शंकर नगर लोहिया वार्ड स्थित प्राचीन श्री माता मंदिर से भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान हनुमान जी की विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।यात्रा के दौरान बागेश्वर बालाजी के रथ को श्रद्धालुओं ने स्वयं खींचकर धर्म लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन में आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री माता सेवा युवा मण्डल शंकर नगर लोहिया वार्ड बैतूल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आभार कर्ता अध्यक्ष अशोक तलेड़ा डब्बू सेठ सहित समस्त समिति सदस्यों ने नगरवासियों, मानसप्रेमियों एवं धर्मप्रेमियों का आभार व्यक्त किया।शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने पूर्ण सहयोग प्रदान कर शांति व्यवस्था बनाए रखी, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। मंदिर समिति ने प्रशासन के प्रति भी आभार जताया।

हनुमान डोल में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव
बैतूल। सतपुड़ा के घने जंगल हनुमान डोल में स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पूरे भक्ति भाव और उल्हास के साथ मनाया गया। इस दौरान हवन पूजन के उपरांत भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसादी प्राप्त की।श्री हनुमान डोल वेलफेयर समिति के अध्यक्ष राहुल चिंटू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिर को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। पूरा परिसर भगवा झंडे लगने से भगवामय हो गया था। समिति के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुड्डू गोठी ने बताया कि भंडारा प्रसादी प्रात: 10 बजे से प्रारंभ हो गया था । शाम तक चले भंडारा में हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर प्रसादी प्राप्त की। समिति सदस्य राघवेंद्र (रिंकू) किलेदार ने बताया कि यहां हुए भजन कीर्तन में पहुंचे श्रद्धालु भी भक्ति में डूब गए थे। समिति के संगठन सचिव शैलेश गुबरेले ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाने में रानीपुर पुलिस का विशेष सहयोग रहा। समिति के सह सचिव अनिल सिंह ठाकुर एवं सदस्य मनोज कोकाश ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी एवं समिति सदस्य मुकेश खंडेलवाल की ओर से बैतूल- हनुमान डोल -बैतूल तक श्रद्धालुओं को लाने- ले जाने के लिए नि:शुल्क बस सेवा कमानी गेट से शुरू की थी। सुबह 11 बजे से शाम तक चली बस सेवा के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने पहुंचकर भंडारा में प्रसादी की। समिति अध्यक्ष राहुल चिंटू शर्मा ने हनुमान जन्मोत्सव पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने पर आभार जताया।

Published on:
03 Apr 2026 09:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर