20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Betul / Betul Crime: ‘खाना छोड़कर शराब पिएंगे तो मरेंगे ना’, शराब छुड़ाने का काढ़ा पीने से दो की मौत, आरोपी भगत का अजीब बयान

Betul Crime: ‘खाना छोड़कर शराब पिएंगे तो मरेंगे ना’, शराब छुड़ाने का काढ़ा पीने से दो की मौत, आरोपी भगत का अजीब बयान

Herbal Decoction Deaths: बैतूल में शराब छुड़ाने का काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत के बाद भगत और उसके बेटे का अजीब बयान सामने आया है। उसने कहा, 'खाना छोड़कर शराब पिएंगे तो मरेंगे ना।'
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 20 Nov 2026, 10:46 AM IST

betul herbal decoction deaths alcohol deaddiction accused sent to jail

Herbal Decoction Deaths: काढ़ा पिलाने वाले आरोपी भगत का अजीब बयान (फोटो सोर्स- Patrika)

Betul Herbal Decoction Deaths: शराब छुड़ाने का काढ़ा पीने से बैतूल जिले के पाठाखेड़ा के ग्राम राजाकी बैठक में दो लोगों की मौत हुई, पांच लोगों को बीमार होने पर एम्स में भर्ती कराया है। सभी की स्थिति ठीक है। पुलिस ने मामले में गुरुवार तीन आरोपी को कोर्ट पेश किया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। मालूम हो कि बुधवार को लगभग आधा सैकड़ा लोगों को काढ़ा दिया था लेकिन कुछ ही लोगों की हालत बिगड़ी। ग्राम सरपंच और भगत के बेटे ने शराब नकली होने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्राम राजा की बैठक में शराब छोड़ने का काढ़ा पीने के बाद देहगुढ़ निवासी रामकिशोर पिता सेवकराम झाड़े (34) और संजय पिता बब्बू उईके (22) की इमलीढाना मलाजपुर की जान चली गई थी। वहीं मोहन अमरुते (30) देहगुड़, राकेश उईके (22) इमलीढाना मलाजपुर, विजय पिता बब्बू उइके इमलीढाना (26), रामदास (36) केलबेहरा और सहदेव पिता वासुदेव केलबेहरा (36) बीमार हो गए थे। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया था। यहां से इलाज के लिए रात में एम्स भोपाल में भर्ती किया है। सभी स्थिति ठीक बताई जा रही है। वहीं मामले में पुलिस ने भगत रमेश उइके, ओझा परते और शरद कवड़े को गुरुवार कोई पेश किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया है। मृतकों का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

नकली शराब होने की आशंका

भगत के बेटे हरि उइके ने बताया कि पिता लगभग 15 वर्षों से लोगों को शराब छुड़ाने के लिए जड़ी देते आ रहे हैं। आज तक कभी कुछ नहीं हुआ। बुधवार को भी लगभग 25 से 30 लोगों को जड़ी बूटी का काढ़ा दिया था। दोपहर एक बजे के पहले जिन लोगों को काढ़ा दिया था। उन्हें कुछ नहीं हुआ। वही इसके बाद कुछ लोग एक साथ आए थे। उन्हें ही परेशानी हुई। हरि ने बताया कि संभावना है कि ये लोग शराब पीकर आए होंगे और शराब में ही कोई दिक्कत रही होगी। घटना को लेकर उन्हें भी दुख है। घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

40 से 50 लोगों को दिया था काढ़ा

ग्राम पंचायत पाठाखेड़ा के सरपंच गुलाबराव उइके ने बताया कि भगत 12-15 वर्षों से काढ़ा दे रहे हैं। कभी किसी को कुछ नहीं हुआ। बुधवार को भी 40-50 लोगों को काढ़ा दिया था। बाकी अन्य लोग ठीक हैं। जिन लोगों को परेशानी हुई है वे कहीं से शराब का सेवन करके आए होंगे। उन्होंने बताया कि भगत के माध्यम जमरास की छाल का काढ़ा दिया जाता था।

मैं किसी की जान नहीं लेता

भगत रमेश उइके ने बताया कि 15 वर्षों से शराब छुड़ाते आ रहा हूं। खाना नहीं खाएंगे और शराब पीएंगे तो हालत बिगड़ेगी। पेड़ की छाल पानी में मिलाकर देते हैं। मैं किसी जान नहीं लेता हूं। जड़ी पीने के बाद उल्टी तो होती है। मौत कैसे हो गई पता नहीं।

काढ़ा देने वालों पर होगी कार्रवाई

सीएमएचओ डॉ संजीव शर्मा ने बताया कि पांचों बीमार व्यक्ति को एम्स भोपाल में भर्ती किया है। सभी की स्थिति ठीक है और बात भी कर रहे हैं। अभी कोई नया बीमार व्यक्ति सामने नहीं आया है। जमरास की छाल काढ़े में दी जाती थी। इससे थोड़ी मात्रा में पीने पर एसीडीटी और उल्टी होती है।

डीआईजी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

एसपी अमित सक्सेना ने बताया डीआईजी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। जिला अस्पताल में बीमार लोगों से भी चर्चा की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया है। काढ़ा और छाल जब्त की है। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोपियों की संख्या बढ़ भी सकती है।