बेतुल

एमपी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का दुखद निधन, पसरा शोक

Hemant Khandelwal- बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल का बैतूल में देहांत

2 min read
Mar 11, 2026
एमपी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का दुखद निधन

Hemant Khandelwal- मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और बैतूल के विधायक हेमंत खंडेलवाल को पुत्री शोक हुआ है। उनकी बेटी का बुधवार को दुखद निधन हो गया। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल Hemant Khandelwal की बेटी सुरभि खंडेलवाल का बैतूल में देहांत हुआ। वे 34 साल की थीं। डॉक्टर्स ने सुरभि खंडेलवाल की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। उनके निधन की खबर सुनकर पार्टी हल्कों में शोक पसर गया। हेमंत खंडेलवाल के निवास पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, परिचित, रिश्तेदार एकत्रित हो गए। सुरभि खंडेलवाल का बैतूल में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी तैयारियां चल रहीं हैं। कोठी बाजार मोक्ष धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान व ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी सहित प्रदेश के तमाम मंत्रियों, वरिष्ठ राजनेताओं ने सुरभि खंडेलवाल के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें

सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे दिल्ली, एमपी में राजनैतिक अटकलें तेज

सुरभि के देहांत का समाचार सुनकर पूरे शहर में शोक व्याप्त

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और बैतूल के विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं आरडी पब्लिक स्कूल की संचालिका रितु खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को दुखद निधन हो गया। सुरभि के देहांत का समाचार सुनकर पूरे शहर में शोक व्याप्त हो गया।

डॉक्टर्स ने सुरभि खंडेलवाल की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11:30 बजे उनकी रूटीन फिजियोथेरेपी की गई थी। इसके बाद एकाएक उनकी तबीयत बिगड़ गई और आधा घंटे में ही सांसें थम गईं।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बुधवार सुबह भोपाल में थे। बेटी के देहांत की सूचना मिलते ही वे बैतूल पहुंच गए। पैतृक निवास पर सुरभि खंडेलवाल की अंतिम यात्रा की तैयारियां चल रहीं हैं।

अंतिम यात्रा शाम 5 बजे गंज स्थित निवास से निकलेगी

विधायक हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल की अंतिम यात्रा शाम 5 बजे गंज स्थित निवास से निकलेगी। कोठी बाजार मोक्ष धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुरभि खंडेलवाल 34 साल की थीं। वे बचपन से ही स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त थीं। सुरभि का तभी से नियमित उपचार चल रहा था। पूरा परिवार उनका ख्याल रखता था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडलेवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल के आकस्मिक निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए स्वर्गीय सुरभि को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को इस असीम दुख को सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल के निधन को अत्यंत हृदय विदारक कहा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की।

Updated on:
11 Mar 2026 05:52 pm
Published on:
11 Mar 2026 03:21 pm
Also Read
View All