बैतूल

रिसेप्शन के तीसरे दिन गहने-कैश लेकर भागी दुल्हन, ढूंढ रहा दूल्हा…

mp news: ज्वेलरी और कैश लेकर भागी दुल्हन अपने मायके भी नहीं पहुंची, आशिक के साथ भागने की आशंका..।
2 min read
• •
Updated: 30 May 2025, 5:54 PM IST
betul
रिसेप्शन के तीसरे दिन भागी दुल्हन। (फोटो सोर्स- पत्रिका)

mp news: मध्यप्रदेश के बैतूल में शादी जैसे पवित्र बंधन को तोड़कर एक दुल्हन रिसेप्शन के तीसरे दिन ही घर से लाखों के जेवरात और नकदी लेकर भाग गई। दुल्हन अपने मायके जाने का कहकर ससुराल से निकली लेकिन वो मायके भी नहीं पहुंची है। मायके वालों ने भी उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। जिससे आशंका है कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भागी है। इधर दूल्हा अब अपनी दुल्हन की तलाश में भटक रहा है और थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक गुहार लगा चुका है।

रिसेप्शन के तीसरे दिन भागी दुल्हन

बैतूल जिले की भीमपुर तहसील के चाटुबाड़ी गांव में रहने वाले युवक राहुल यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उशकी शादी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 5 मई को बड़गांव की रहने वाली निशा (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी। शादी के तुरंत बाद निशा अपने मायके चली गी थी । 16 मई को मायके से वापस आई और फिर 17 मई को रिसेप्शन हुआ। रिसेप्शन के बाद भी वो अपने मायके चली गई और फिर 18 मई को वापस आई लेकिन तबीयत खराब होने का कहकर पूरे दिन सोती रही। 20 मई को निशा ने अपनी बहन के बेटे को बुला लिया और उसके साथ मायके चली गई लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।

लाखों के जेवरात और कैश लेकर भागी

पीड़ित युवक राहुल के मुताबिक निशा (बदला हुआ नाम) अपने साथ एक सोने का हार, एक मंगलसूत्र, एक चैन, तीन अंगूठियां, एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी चांदी की पायलें, तीन लाख रुपये नकद और एक सूटकेस भर कपड़े ले गई है। राहुल के मुताबिक वो खेती और दूध का व्यापार करता है। उसने बिना दान-दहेज के शादी की थी लेकिन इसके बावजूद उसे शादी के नाम पर धोखा मिला है। राहुल ने निशा व उसके परिवार वालों पर उसे धोखा देने का आरोप लगाया है।

Updated on:
30 May 2025, 5:54 PM IST
Published on: