वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीडिया से बात करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मध्यप्रदेश को तीन नई ट्रेनों को सौगात मिली है। तीनों नई ट्रेनें जून के महीने में शुरु होंगी। जो तीन नई ट्रेनें चलाई जाएंगी उनमें पहली रीवा-जबलपुर-पूना, दूसरी जबलपुर-बालाघाट-रायपुर और तीसरी ग्वालियर-भोपाल-बेंगलुरू हैं। इन तीनों ट्रेनों का टाइम टेबिल तैयार कर लिया गया है जो कि दो से तीन दिन में जारी कर दिया जाएगा।