22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / प्री मानसून..अगले 48 घंटों में खरगौन, खंडवा सहित इन जिलों में अतिभारी बारिश..

प्री मानसून..अगले 48 घंटों में खरगौन, खंडवा सहित इन जिलों में अतिभारी बारिश..

IMD Forecast: एमपी में प्री मानसून एक्टिव, मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया..।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 May 2025, 8:22 PM IST

mp weather

mp weather। (फोटो सोर्स- पत्रिका और IMD BHOPAL)

IMD Forecast: मध्यप्रदेश में नौतपा में भी बारिश हो रही है और प्री मानसून पूरी तरह से प्रदेश में एक्टिव नजर आ रहा है। बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी बारिश हुई है। मौसम विभाग की मानें तो 31 मई तक प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी इसी तरह से जारी रहेगी और तेज आंधी व बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। अनुमान जताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में मानसून जून के दूसरे सप्ताह के अंत तक दस्तक दे सकता है।

अगले तीन दिनों के लिए इन जिलों में बारिश का अलर्ट

29 मई गुरूवार
खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर और बैतूल में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, शाजापुर, देवास, बड़वानी, रतलाम, मंदसौर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, मैहर, कटनी, जबलपुर, उमरिया, डिंडौरी और नीमच में बारिश/तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- एक्सप्रेस-वे पर बीजेपी नेता के अश्लील कांड में नया मोड़, महिला की हुई पहचान…

30 मई शुक्रवार


मुरैना, भिंड, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, भोपाल, सीहोर, खरगोन, इंदौर, धार, देवास, बड़वानी, अलीराजपुर, और झाबुआ में आंधी-बारिश।

31 मई शनिवार


अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, सिवनी, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट।

यह भी पढ़ें- एमपी के इस जिले में महंगी बिक रही शराब, कलेक्टर ने कराया स्टिंग..