बेतुल

‘घर लौट आओ बेटी प्रेमी से शादी करा देगें’ बोलकर बुलाया और फिर…

mp news: विवाहित महिला के प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार, महिला को प्रेमी से विवाह का आश्वासन देकर बुलाया था वापस..।

2 min read
Jun 18, 2025
प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला। (फोटो सोर्स- पत्रिका)

mp news: मध्यप्रदेश के बैतूल में शादीशुदा महिला के प्रेमी को पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पति से विवाद होने के बाद घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। जिसके बाद परिजनों ने महिला और उसके प्रेमी को ये कहकर घर वापस बुलाया था कि वो दोनों की शादी करा देगें। लेकिन जब वो वापस आए तो परिजनों ने प्रेमी युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को भी आरोपी बनाया है।

प्रेमी से शादी कराने का कहकर वापस बुलाया

शाहपुर थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने बताया 04 मई 2025 को महिला का अपने पति से विवाद हो गया था। विवाद होने के कारण वो अपने प्रेमी राजा घोरपड़े (निवासी घाट पिपरिया, जिला बैतूल) के साथ अपनी 5 साल की बेटी को लेकर गुजरात चली गई थी। बीते दिनों परिवार के लोगों ने महिला को भरोसा दिलाया कि वो प्रेमी व बच्ची के साथ घर लौट आए वो उनकी शादी करवा देगें। इसके कारण महिला 16 जून 2025 को राजा के साथ गुजरात से लौट रही थी। इसी दौरान उसके पति बलदेव और अन्य परिजनों द्वारा दोनों को भौंरा में बस से उतार लिया था।

पीट-पीटकर प्रेमी को मार डाला

महिला उसके प्रेमी राजा और बेटी को बस से उतारने के बाद पति व परिवार के लोगों ने राजा के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उन्हें गुरगुन्दा स्थित अरुण बेले के घर ले गए। यहां भी राजा को हाथ-पैर बांधकर लाठी, डंडे, पाइप, बेल्ट, घूंसे व लातों से पीटा गया। राजा को गंभीर अवस्था में थाना शाहपुर लाया गया, जहां से तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी बलदेव नागले, सम्मी उर्फ शनि नागले अनिल बेले, राजकुमार कोगे, अशोक कुदारे, रमेश कुदारे, मुकेश कुदारे, अभय कुदारे, अरुण बेले, यशोदा कोगे, सोनम नागले, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Published on:
18 Jun 2025 10:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर