बेतुल

सोते-सोते इंजीनियरिंग छात्र की सांसें थम गईं, काला पड़ गया शरीर का हिस्सा

mp news: दोपहर में घर में सोया था युवक, शाम को भाई जगाने पहुंचा तो थम चुकी थीं सांसें, शरीर का हिस्सा पड़ गया था काला।

2 min read
Mar 29, 2026
Engineering Student Dies in Sleep Part of Body Turns Black

mp news: मध्यप्रदेश के बैतूल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक दोपहर में सोने के लिए गया था और कमरे में सो रहा था इसके बाद जब शाम को छोटा भाई उसे जगाने पहुंचा तो देखा कि सांसें थम चुकी थीं। युवक के शरीर का हिस्सा काला पड़ गया था, घटना का पता चलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। युवक की मौत कैसे हुई फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि सांप के काटने के कारण युवक की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें

बच्ची की नाक में कीड़े पड़ गए थे, एंडोस्कोपिक तकनीक से ऑपरेशन कर बचाई जान

सोते-सोते थमी सांसें

कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक प्रकाश उइके (28) की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन के मुताबिक घर में किराना की दुकान है। बड़ा भाई राजू कुछ सामान लेने के लिए घर से बाहर गया था और प्रकाश और उसके चाचा का बेटा घर पर थे। दोपहर में प्रकाश सोने की बात कहकर कमरे में गया और सो गया। शाम को बड़ा भाई राजू घर लौटा और शाम 7 बजे तक जब प्रकाश कमरे से बाहर नहीं आया तो राजू ने चाचा के लड़के को प्रकाश को जगाने के लिए कमरे में भेजा। उसने प्रकाश को जगाने की कोशिश की लेकिन प्रकाश के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। जिसके बाद उसने घबराकर बड़े भाई राजू को आवाज दी।

काला पड़ चुका था शरीर का हिस्सा

घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक प्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मृतक प्रकाश के चेहरे से लेकर सीने तक का शरीर काला पड़ गया था जिसके कारण आशंका है कि सांप के काटने या किसी अन्य जहरीले जीव के काटने के कारण मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होने की बात पुलिस कह रही है। परिजन ने बताया कि प्रकाश इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र था। उसके माता-पिता सेहरा में रहते हैं जो घटना की सूचना मिलते ही घर पहुंचे।

ये भी पढ़ें

पति कमरे में युवती से करता ज्यादती और पत्नी गेट पर देती थी पहरा

Published on:
29 Mar 2026 07:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर