नए साल पर सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए बालाजी के दर्शन

नए साल के पहले दिन बालाजीपुरम में भगवान बालाजी के दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। देर शाम तक श्रद्धालुओं के दर्शनों का आंकड़ा सवा लाख को पार कर चुका था। 
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2017, 9:22 PM IST
New Year's Day visit Lord Balaji
New Year's Day visit Lord Balaji
बैतूल।
नए साल के पहले दिन बालाजीपुरम में भगवान बालाजी के दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। देर शाम तक श्रद्धालुओं के दर्शनों का आंकड़ा सवा लाख को पार कर चुका था। नए साल पर अलसुबह से श्रद्धालुओं की कतार मंदिर के द्वार पर लगाना शुरू हो गई थी। मंदिर का पट खुलते ही बालाजी के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का जत्था दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। मंदिर के मुख्य पुजारी असीम पंडा स्वामी ने बताया कि सामान्य दर्शनार्थी के अलावा प्रथम दिन विशेष पूजा करने वालों की भी लाइन लगाना पड़ी। देर शाम सात बजे तक सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बालाजी के दर्शन का लाभ लिया। बालाजीपुरम में लगे मेले की वजह से भी श्रद्धालुओं की भीड़ काफी रही।
Published on: