
बैतूल। जिले में एक लड़के से बात करने के दौरान नाबालिग लड़की को गाली देना इतना महंगा पड़ गया जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। गाली सुनने के बाद नाराज लड़के ने घूमने के बहाने उसे घर से लिया और अपने 5 दोस्तों के साथ मिलकर उसकी इज्जत लूट ली। दोस्तों के गैंग ने घटना को अंजाम देने के बाद नाबालिग लड़की को उसी हालत में छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। इतना ही नहीं दोस्तों ने इस पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग तैयार कर ली थी जिसे कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
अस्त-व्यस्त हालत में पहुंची घर
घटना के बाद नाबालिक लड़की खून से सने कपड़ों में घर पहुंची। लड़की को इस हालत में देखकर परिवार वाले चौंक गए तो लड़की ने घर वालों को पूरी आपबीती सुनाई। लड़की ने घर वालों को बताया कि पड़ोस में रहने वाले लड़के खेलने के बहाने अपने साथ गाड़ी पर बैठा लिया और दूर किसी सुनसान जगह पर ले गया। वहां पर उसके कुछ दोस्त पहले से ही मौजूद थे। पहले तो लड़के ने मेरा रेप किया उसके बाद बारी-बारी से उसके दोस्तों ने भी किया। जब मैनें चिल्लाना शुरू किया तो वे लोग मुझे घर के पास छोड़कर भाग निकले।
परिजन ले गए थाने
नाबालिग लड़की की आपबीती सुनने के बाद परिजन उसे अपने साथ में नजदीकी थाने ले गए और लड़की ने लिखित आवेदन देते हुए पड़ोसी सहित अन्य 5 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू की और इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया जा चुका है वही फरार चल रहे एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
गाली देना पड़ गया महंगा
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्त में लिया जा चुका है। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि गाली देने का बदला निकालने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। सबी आरोपी अभी नाबालिग है इसलिए उन्हें सुधार गृह भेज दिया गया है।