बैतूल

पुलिस लाइन में युवती से आरक्षक तीन दिनों तक करता रहा रेप, देह व्यापार में धकेलने का आरोप

वर्दीवाले ने किया रिश्ते को शर्मसार आरक्षक ने सगी भांजी से किया रेप, पत्नी रहती है बरेली पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी आरक्षक गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 24 May 2020, 11:26 AM IST
Feature image

बैतूल। वर्दीवाले ने बेहद पवित्र रिश्ते को भी नापाक कर दिया। एमपी पुलिस के एक आरक्षक पर आरोप है कि वह अपनी भांजी के साथ तीन दिनों तक रेप करता रहा। आरक्षक ने भांजी को बाजार में बेचने का भी प्रयास किया। पीड़िता ने रायसेन जिले के उदयपुरा थाने में रपट दर्ज कराई है। आरोपी आरक्षक बैतुल के शाहपुर में पदस्थ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बैतुल जिले के शाहपुर थाने में पुलिस आरक्षक के पद पर तैनात सियाराम पटेल बीते 11 मार्च 2020 को अपनी भांजी को पढ़ाने के लिए लाया। रायसेन जिला के उदयपुरा तहसील क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पुलिस आरक्षक से रिश्ता मामा-भांजी का है। आरक्षक की पत्नी यानी युवती की मामी बरेली में रहती है। पीड़िता युवती के मुताबिक उसकी मामी भी कुछ दिनों तक उसके साथ रही लेकिन बाद में वह बरेली चली गईं।
पीड़िता ने बताया कि बीते 15 मई को आरोपी आरक्षक मामा ने उसका सौदा किसी से फोन पर किया। फोन पर बात करते हुए उसने सुन लिया तो वह भागने का प्रयास की लेकिन उसने उसे पकड़ लिया। पीड़िता ने बताया कि पुलिस लाइन में बंदी बनाकर तीन दिनों तक मामा ने उसके साथ रेप किया।
पीड़िता के अनुसार किसी तरह वह चुपके से किसी की मोबाइल लेकर अपनी दूसरी मामी को फोन पर सारी आपबीती बताई। सारा मामला जानकर घरवाले अवाक रह गए। मंझले मामा व मामी आकर उसे वहां से ले गए। 18 मई को पीड़िता बैतुल से उनके पास गई।
इसके बाद पीड़िता ने रायसेन के उदयपुरा थाने में आरोपी आरक्षक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच के लिए केस को बैतुल जिले के संबंधित थाने में केस डायरी भेज दी है। आरक्षक को उदयपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की रात में आरोपी आरक्षक को गंज पुलिस थाना के हवाले कर दिया गया। इसके बाद उसे बैतुल जिला लाया गया। पुलिस उसे रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।

Updated on:
24 May 2020, 11:26 AM IST
Published on: